Advertisements
Advertisements
Question
जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
यहाँ नजमा ने इनपुट टैक्स ₹ 12,500 तथा आऊटपुट टैक्स ₹ 14,750 दिया है।
इस प्रकार उसे प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 12,500
तथा, नजमा का देय जीएसटी = आऊटपुट टैक्स − ITC
= 14750 − 12500
= ₹ 2250
∴ नजमा को ₹ 12,500 का इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा तथा उसका देय जीएसटी ₹ 2250 होगा।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?
अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।
चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजेन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं। इस व्यवहार में 5% की दर से देय कुल जीएसटी ज्ञात कीजिए। इस आधार पर केंद् का देय कर (CGST) तथा केंद् शासन प्रदेश का देय कर (UTGST) ज्ञात कीजिए।(केंद्रशासित प्रदेश में SGST के स्थान पर UTGST होता है।)
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।
नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।
पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक
इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________
वस्तु का विवरण:
| मोबाइल बैटरी की दर | ₹ 200 | GST की दर 12% | HSN 8507 | 1 नग |
| हेडफोन की दर | ₹ 750 | GST की दर 18% | HSN 8518 | 1 नग |
जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।
स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।
जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।
किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?
सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?
Z-सिक्युरिटी सर्व्हिसेस देने वाली कंपनी ने 64,500 रूपये करपात्र मूल्य की सेवा की पूर्ति की। वस्तु सेवा कर की दर 18% है। इन सिक्युरिटी सर्व्हिसेस की पूर्ति करने के लिए कंपनी ने लॉन्ड्री सर्व्हिस तथा युनिफॉर्म आदि मुद्दों पर कुल 1550 रूपये वस्तु सेवा कर का भुगतान किया है। तो उस कंपनी का (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ITC ज्ञात कीजिए। उस आधार पर देय वस्तु-सेवा कर में केंद्र तथा राज्य का हिस्सा (CGST तथा SGST) ज्ञात कीजिए।
