English

निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

  1. निर्माता ने, वितरक ने तथा खुदरा व्यापारी (रिटेलर) ने सरकार को कितना वस्तु एवं सेवा कर किस शीर्षक के अंतर्गत भुगतान किया वह दर्शाने वाला विवरण पत्र बनाइए।
  2. अंत में ग्राहक को वह वस्तु कितने रूपये में मिलेगी?
  3. इस श्रृंखला में B2B तथा B2C बीजक कौन-सी है? लिखिए।
Sum
Advertisements

Solution

प्रथम निर्माता ने वितरक के पास से संकलित किया जीएसटी ज्ञात करेंगे।

निर्माता ने वितरक को ₹ 5000 करयोग्य मूल्यवाली वस्तु 12% GST की दर से बेची है।

यह GST निर्माता के दृष्टी से आऊटपुट टैक्स होगा।

निर्माता का आऊटपुट टैक्स = करयोग्य मूल्य का 12%

= `5000 xx 12/100`

= 50 × 12

= ₹ 600

यह सब आऊटपुट टैक्स निर्माता को सरकार को जमा करना पड़ेगा।

∴ निर्माता का देय GST = ₹ 600

इस आधार पर निर्माता का देय CGST = `"GST"/2 = 600/2` = ₹ 300

तथा निर्माता का देय SGST = ₹ 300

∴ निर्माता ने सरकार के पास जमा कर का विवरण निम्नलिखित प्रकार से है:

व्यक्ति देय CGST देय SGST कुल देय GST
निर्माता ₹ 300 ₹ 300 ₹ 600

अब, वितरक ने वह वस्तु ₹ 6000 करयोग्य मूल्य पर 12% की GST की दर से खुदरा व्यापारी (रिटेलर) को बेचा।

इस वितरक ने निर्माता को ₹ 600 GST जमा किया।

∴ वितरक का ITC (इनपुट टैक्स क्रेडिट) = ₹ 600

वितरक ने खुदरा व्यापारी के पास से संकलित किया कर ही उसका आऊटपुट टैक्स है।

वितरक का वितरक का = करयोग्य मूल्य का 12%

= `6000 xx 12/100`

= 60 × 12

= ₹ 720

∴ वितरक का कुल देय कर (GST) = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 720 − 600

= ₹ 120

इस आधार पर वितरक का देय कर (CGST) = `"GST"/2 = 120/2` = ₹ 60

तथा वितरक का देय कर (SGST) = ₹ 60

इस आधार पर वितरक ने सरकार को जमा किया कर का विवरण निम्नलिखित प्रकार से है:

व्यक्ति देय CGST देय SGST कुल देय GST
निर्माता ₹ 60 ₹ 60 ₹ 120

अब, खुदरा व्यापारी → ग्राहक के व्यवसाय श्रृंखला के बारे में सोचेंगे।

यहाँ खुदरा व्यापारी ने ग्राहक को ₹ 6500 की वस्तु 12% GST निर्धारित कर पर बेची है।

खुदरा व्यापारी का इनपुट टैक्स = ₹ 720

खुदरा व्यापारी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 720

खुदरा व्यापारी द्वारा संकलित किया आऊटपुट टैक्स = करयोग्य मूल्य का 12%

= `6500 xx 12/100`

= 65 × 12

= ₹ 780

परंतु, इस कर में खुदरा व्यापारी स्वयं जमा किया कर घटा कर शेष कर सरकार के पास जमा करेगा।

खुदरा व्यापारी का देय कर (GST) = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 780 − 720

= ₹ 60

इस आधार पर खुदरा व्यापारी का देय (CGST) = `"GST"/2 = 60/2` = ₹ 30

तथा देय (SGST) = ₹ 30

इस प्रकार खुदरा व्यापारी ने जमा किए कर का विवरण निम्नलिखित प्रकार से है:

व्यक्ति देय CGST देय SGST एकूण देय GST
खुदरा व्यापारी ₹ 30 ₹ 30 ₹ 60

१. इस व्यावसायिक श्रृंखला का संपूर्ण विवरण निम्नलिखित प्रकार से होगी:

व्यक्ति देय CGST देय SGST देय GST
निर्माता ₹ 300 ₹ 300 ₹ 600
वितरक ₹ 60 ₹ 60 ₹ 120
खुदरा व्यापारी ₹ 30 ₹ 30 ₹ 60
कुल कर ₹ 390 ₹ 390 ₹ 780

२. खुदरा व्यापारी द्वारा ग्राहक के पास से संकलित किया गया कर = ₹ 780

ग्राहक द्वारा दी गई राशि = करयोग्य मूल्य + GST

= 6500 + 780

= ₹ 7280

अंतः ग्राहक को उस वस्तु के लिए ₹ 7280 देने पड़ेंग।

३. इस व्यावसायिक श्रृंखला में

निर्माता → वितरक का बीजक B2B है।

वितरक → खुदरा व्यापारी का बीजक B2B है।

खुदरा व्यापारी → ग्राहक का बीजक B2C है।

shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: आर्थिक नियोजन - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A [Page 111]

APPEARS IN

Balbharati Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 4 आर्थिक नियोजन
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A | Q 10. | Page 111

RELATED QUESTIONS

चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?


जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।


अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।


चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजेन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं। इस व्यवहार में 5% की दर से देय कुल जीएसटी ज्ञात कीजिए। इस आधार पर केंद् का देय कर (CGST) तथा केंद् शासन प्रदेश का देय कर (UTGST) ज्ञात कीजिए।(केंद्रशासित प्रदेश में SGST के स्थान पर UTGST होता है।)


जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।


स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।


GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।


किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?


किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से

  1. थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
  2. थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।

ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।

  1. अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
  2. वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
  3. वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×