Advertisements
Advertisements
प्रश्न
जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
यहाँ नजमा ने इनपुट टैक्स ₹ 12,500 तथा आऊटपुट टैक्स ₹ 14,750 दिया है।
इस प्रकार उसे प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 12,500
तथा, नजमा का देय जीएसटी = आऊटपुट टैक्स − ITC
= 14750 − 12500
= ₹ 2250
∴ नजमा को ₹ 12,500 का इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा तथा उसका देय जीएसटी ₹ 2250 होगा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?
अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।
मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ने 6000 रूपये पर 18% की दर से जीएसटी देकर साैंदर्य प्रसाधन खरीदे गए और एक ही ग्राहक को वे सभी 10,000 में बेचीं। तो इस व्यवहार के लिए मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स द्वारा बनाए गए कर बीजक में केंद् तथा राज्य का (CGST तथा SGST) देय वस्तु एवं सेवा कर की रकम कितनी दर्शाई गई ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।
नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।
पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक
इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________
वस्तु का विवरण:
| मोबाइल बैटरी की दर | ₹ 200 | GST की दर 12% | HSN 8507 | 1 नग |
| हेडफोन की दर | ₹ 750 | GST की दर 18% | HSN 8518 | 1 नग |
GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।
जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।
सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?
श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?
ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।
- अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
- वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
- वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

- निर्माता ने, वितरक ने तथा खुदरा व्यापारी (रिटेलर) ने सरकार को कितना वस्तु एवं सेवा कर किस शीर्षक के अंतर्गत भुगतान किया वह दर्शाने वाला विवरण पत्र बनाइए।
- अंत में ग्राहक को वह वस्तु कितने रूपये में मिलेगी?
- इस श्रृंखला में B2B तथा B2C बीजक कौन-सी है? लिखिए।
