हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

इस प्रश्न में व्यवसाय श्रृंखला निम्नलिखित प्रकार से है।

अमीर एन्टरप्राइज  अकबरी ब्रदर्स मयंक फूड कॉर्नर

पहला व्यवहार अमीर एन्टरप्राइज तथा अकबरी ब्रदर्स के बीच है।

अमीर एन्टरप्राइज का इनपुट टैक्स ₹ 3800 है।

∴ उनका इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 3800

अमीर एन्टरप्राइज ने संकलित किया टैक्स = आऊटपुट टैक्स = ₹ 4100

∴ अमीर एन्टरप्राइज का देय जीएसटी = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 4100 − 3800

= ₹ 300

∴ अमीर एन्टरप्राइज द्वारा जमा किया गया केंद् देय कर (CGST) = `300/2` = ₹ 150 तथा

राज्य देय कर (SGST) = ₹ 150

दूसरा व्यवहार अकबरी ब्रदर्स तथा मयंक फूड कॉर्नर के बीच हुआ।

इस व्यवहार में,

अकबरी ब्रदर्स का इनपुट टैक्स ₹ 4100 है।

 ∴ उनके प्राप्त ITC = ₹ 4100

अकबरी ब्रदर्स ने संकलित किया टैक्स = आऊटपुट टैक्स = ₹ 4500

∴ अकबरी ब्रदर्स का देय GST = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 4500 − 4100

= ₹ 400

∴ अकबरी ब्रदर्स का केंद् का देय कर (CGST) = `400/2` = ₹ 200 तथा

राज्य देय कर (SGST) = ₹ 200

∴ अमीर एन्टरप्राइज का देय GST ₹ 300

उसमें CGST ₹ 150 तथा SGST ₹ 150 है।

∴ अकबरी ब्रदर्स का देय GST ₹ 400

उसमें CGST ₹ 200 तथा SGST ₹ 200 है।

shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: आर्थिक नियोजन - प्रश्नसंग्रह 4.2 [पृष्ठ ९३]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 4 आर्थिक नियोजन
प्रश्नसंग्रह 4.2 | Q (3) | पृष्ठ ९३

संबंधित प्रश्न

जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।


चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजेन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं। इस व्यवहार में 5% की दर से देय कुल जीएसटी ज्ञात कीजिए। इस आधार पर केंद् का देय कर (CGST) तथा केंद् शासन प्रदेश का देय कर (UTGST) ज्ञात कीजिए।(केंद्रशासित प्रदेश में SGST के स्थान पर UTGST होता है।)


मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ने 6000 रूपये पर 18% की दर से जीएसटी देकर साैंदर्य प्रसाधन खरीदे गए और एक ही ग्राहक को वे सभी 10,000 में बेचीं। तो इस व्यवहार के लिए मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स द्वारा बनाए गए कर बीजक में केंद् तथा राज्य का (CGST तथा SGST) देय वस्तु एवं सेवा कर की रकम कितनी दर्शाई गई ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।

नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।

पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक

इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________

वस्तु का विवरण: 

मोबाइल बैटरी की दर ₹ 200 GST की दर 12% HSN  8507 1 नग
हेडफोन की दर ₹ 750 GST की दर 18% HSN 8518 1 नग

GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।


सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?


श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?


Z-सिक्युरिटी सर्व्हिसेस देने वाली कंपनी ने 64,500 रूपये करपात्र मूल्य की सेवा की पूर्ति की। वस्तु सेवा कर की दर 18% है। इन सिक्युरिटी सर्व्हिसेस की पूर्ति करने के लिए कंपनी ने लॉन्ड्री सर्व्हिस तथा युनिफॉर्म आदि मुद्दों पर कुल 1550 रूपये वस्तु सेवा कर का भुगतान किया है। तो उस कंपनी का (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ITC ज्ञात कीजिए। उस आधार पर देय वस्तु-सेवा कर में केंद्र तथा राज्य का हिस्सा (CGST तथा SGST) ज्ञात कीजिए।


किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से

  1. थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
  2. थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।

निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

  1. निर्माता ने, वितरक ने तथा खुदरा व्यापारी (रिटेलर) ने सरकार को कितना वस्तु एवं सेवा कर किस शीर्षक के अंतर्गत भुगतान किया वह दर्शाने वाला विवरण पत्र बनाइए।
  2. अंत में ग्राहक को वह वस्तु कितने रूपये में मिलेगी?
  3. इस श्रृंखला में B2B तथा B2C बीजक कौन-सी है? लिखिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×