Advertisements
Advertisements
प्रश्न
सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?
Advertisements
उत्तर
यहाँ जीएसटी की दर = 5% तथा करयोग्य मूल्य = ₹ 2.5 लाख हैं।
∴ राजकोट में व्यापारी द्वारा दिया गया GST
= `250000 xx 5/100`
= 2500 × 5
= ₹ 12500
∴ राजकोट में व्यापारी को कुल ₹ 12500 का वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?
जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।
अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।
मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ने 6000 रूपये पर 18% की दर से जीएसटी देकर साैंदर्य प्रसाधन खरीदे गए और एक ही ग्राहक को वे सभी 10,000 में बेचीं। तो इस व्यवहार के लिए मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स द्वारा बनाए गए कर बीजक में केंद् तथा राज्य का (CGST तथा SGST) देय वस्तु एवं सेवा कर की रकम कितनी दर्शाई गई ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।
नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।
पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।
प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.
वस्तु का विवरण:
1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,
2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%
जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।
स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।
GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।
श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?
किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से
- थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
- थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।
