हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?

योग
Advertisements

उत्तर

अंकित मूल्य = ₹ 1000

छूट की दर = 5%

∴ छूट = `1000 xx 5/100` = ₹ 50

करयोग्य मूल्य = 1000 − 50 = ₹ 950

जीएसटी कर की दर = 5%

∴ GST = `950 xx 5/100` = ₹ 47.50

ग्राहक के लिए क्रयमूल्य = करयोग्य मूल्य + GST

= 950 + 47.50

= ₹ 997.50

∴ ग्राहक को यह ड्रेस ₹ 997.50 में मिलेगा।

shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: आर्थिक नियोजन - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A [पृष्ठ ११०]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 4 आर्थिक नियोजन
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A | Q 3. | पृष्ठ ११०

संबंधित प्रश्न

चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?


अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।

नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।

पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक

इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________

वस्तु का विवरण: 

मोबाइल बैटरी की दर ₹ 200 GST की दर 12% HSN  8507 1 नग
हेडफोन की दर ₹ 750 GST की दर 18% HSN 8518 1 नग

निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।

नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।

पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।

प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.

वस्तु का विवरण:

1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,

2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%


जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।


स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।


GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।


जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।


किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से

  1. थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
  2. थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।

ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।

  1. अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
  2. वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
  3. वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×