हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।

  1. अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
  2. वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
  3. वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।
योग
Advertisements

उत्तर

अण्णा पाटील का आऊटपुट टैक्स = (करयोग्य मूल्य × GST की दर)

= `14000 xx 28/100`

= 140 × 28

= ₹ 3920

∴ अण्णा पाटील का देय केंद्रीय कर (CGST) = `("कुल GST")/2`

= `3920/2`

= ₹ 1960

∴ अण्णा पाटील का देय राज्य (SGST) कर = ₹ 1960

वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर ग्राहक को ₹ 16,800 में बेचा।

वसई के व्यापारी का आऊटपुट टैक्स = करयोग्य मूल्य × GST की दर

= `16800 xx 28/100`

= 168 × 28

= ₹ 4704

वसई के व्यापारी ने निर्धारित किया CGST = `"GST"/2 = 4704/2` = ₹ 2352

∴ उसने निर्धारित किया राज्य कर (SGST) = ₹ 2352

वसई के व्यापारी का देय GST = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 4704 − 3920

= ₹ 784

∴ वसई के व्यापारी का देय CGST = देय SGST कर

= `"GST"/2`

= `784/2`

= ₹ 392

  1. अण्णा पाटील ने केंद्र तथा राज्य कर प्रत्येक पर ₹ 1960 जमा किया।
  2. वसई के व्यापारी ने ग्राहक के पास से केंद्र तथा राज्य कर प्रत्येक पर ₹ 2352 निर्धारित किया।
  3. वसई के व्यापारी का देय कर CGST व SGST प्रत्येक पर ₹ 392 है।
shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: आर्थिक नियोजन - प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A [पृष्ठ ११०]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 4 आर्थिक नियोजन
प्रकीर्ण प्रश्नसंग्रह 4A | Q 9. | पृष्ठ ११०

संबंधित प्रश्न

चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।

नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।

पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक

इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________

वस्तु का विवरण: 

मोबाइल बैटरी की दर ₹ 200 GST की दर 12% HSN  8507 1 नग
हेडफोन की दर ₹ 750 GST की दर 18% HSN 8518 1 नग

निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।

नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।

पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।

प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.

वस्तु का विवरण:

1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,

2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%


जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।


स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।


GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।


जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।


श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?


किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से

  1. थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
  2. थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।

निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

  1. निर्माता ने, वितरक ने तथा खुदरा व्यापारी (रिटेलर) ने सरकार को कितना वस्तु एवं सेवा कर किस शीर्षक के अंतर्गत भुगतान किया वह दर्शाने वाला विवरण पत्र बनाइए।
  2. अंत में ग्राहक को वह वस्तु कितने रूपये में मिलेगी?
  3. इस श्रृंखला में B2B तथा B2C बीजक कौन-सी है? लिखिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×