मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (हिंदी माध्यम) इयत्ता १० वी

जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

यहाँ नजमा ने इनपुट टैक्स ₹ 12,500 तथा आऊटपुट टैक्स ₹ 14,750 दिया है।

इस प्रकार उसे प्राप्त इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 12,500

तथा, नजमा का देय जीएसटी = आऊटपुट टैक्स − ITC

= 14750 − 12500

= ₹ 2250

∴ नजमा को ₹ 12,500 का इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा तथा उसका देय जीएसटी ₹ 2250 होगा।

shaalaa.com
व्यवसाय श्रृंखला में जी.एस.टी. (G.S.T. in Trading Chain)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 4: आर्थिक नियोजन - प्रश्नसंग्रह 4.2 [पृष्ठ ९३]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
पाठ 4 आर्थिक नियोजन
प्रश्नसंग्रह 4.2 | Q (2) | पृष्ठ ९३

संबंधित प्रश्‍न

अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।


चंडीगढ एक केंद्रशासित प्रदेश है। यहाँ के गैस एजेन्सी के मालिक ने कुछ गॅस टंकियाँ 24,500 रूपये में खरीदीं तथा उन्होंने ग्राहकों को 26,500 रूपये में बेचीं। इस व्यवहार में 5% की दर से देय कुल जीएसटी ज्ञात कीजिए। इस आधार पर केंद् का देय कर (CGST) तथा केंद् शासन प्रदेश का देय कर (UTGST) ज्ञात कीजिए।(केंद्रशासित प्रदेश में SGST के स्थान पर UTGST होता है।)


निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।

नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।

पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक

इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________

वस्तु का विवरण: 

मोबाइल बैटरी की दर ₹ 200 GST की दर 12% HSN  8507 1 नग
हेडफोन की दर ₹ 750 GST की दर 18% HSN 8518 1 नग

निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।

नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।

पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।

प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.

वस्तु का विवरण:

1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,

2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%


जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।


किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?


सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?


श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?


Z-सिक्युरिटी सर्व्हिसेस देने वाली कंपनी ने 64,500 रूपये करपात्र मूल्य की सेवा की पूर्ति की। वस्तु सेवा कर की दर 18% है। इन सिक्युरिटी सर्व्हिसेस की पूर्ति करने के लिए कंपनी ने लॉन्ड्री सर्व्हिस तथा युनिफॉर्म आदि मुद्दों पर कुल 1550 रूपये वस्तु सेवा कर का भुगतान किया है। तो उस कंपनी का (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ITC ज्ञात कीजिए। उस आधार पर देय वस्तु-सेवा कर में केंद्र तथा राज्य का हिस्सा (CGST तथा SGST) ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित किसी एक के वितरण व्यवसाय श्रृंखला के कर बीजक A, B, C में वस्तु एवं सेवा कर निर्धारण की गणना कीजिए। GST का दर 12% है।

  1. निर्माता ने, वितरक ने तथा खुदरा व्यापारी (रिटेलर) ने सरकार को कितना वस्तु एवं सेवा कर किस शीर्षक के अंतर्गत भुगतान किया वह दर्शाने वाला विवरण पत्र बनाइए।
  2. अंत में ग्राहक को वह वस्तु कितने रूपये में मिलेगी?
  3. इस श्रृंखला में B2B तथा B2C बीजक कौन-सी है? लिखिए।

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×