Advertisements
Advertisements
प्रश्न
श्रीमती मल्होत्रा ने 85,000 रूपये करपात्र मूल्य के सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदे तथा 90,000 रु में बेचे। वस्तु एवं सेवा कर की दर 5% हो तो उन्हें इस व्यवहार में कितना रूपये का (ITC) तथा कितने रूपये का कर भुगतान करना होगा?
Advertisements
उत्तर
करयोग्य मूल्य = ₹ 85,000
जीएसटी की दर = 5%
श्रीमती मल्होत्रा ने ₹ 85,000 के करयोग्य मूल्य पर सौर ऊर्जा के उपकरण खरीदा। इस पर उन्हें 5% जीएसटी भरना पड़ा।
∴ श्रीमती मल्होत्रा का इनपुट टैक्स = करयोग्य मूल्य × GST की दर
= `85000 xx 5/100`
= 850 × 5
= ₹ 4250
∴ श्रीमती मल्होत्रा को इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 4250
इसके बाद श्रीमती मल्होत्रा ने वह उपकरण ₹ 90,000 में बेच दिया।
∴ श्रीमती मल्होत्रा का आऊटपुट टैक्स = `90,000 xx 5/100`
= 900 × 5
= ₹ 4500
∴ श्रीमती मल्होत्रा द्वारा देय GST = आऊटपुट टैक्स − ITC
= 4500 − 4250
= ₹ 250
∴ श्रीमती मल्होत्रा को ₹ 4500 का ITC मिलेगा तथा उनका देय GST ₹ 250 है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?
जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।
अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।
मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ने 6000 रूपये पर 18% की दर से जीएसटी देकर साैंदर्य प्रसाधन खरीदे गए और एक ही ग्राहक को वे सभी 10,000 में बेचीं। तो इस व्यवहार के लिए मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स द्वारा बनाए गए कर बीजक में केंद् तथा राज्य का (CGST तथा SGST) देय वस्तु एवं सेवा कर की रकम कितनी दर्शाई गई ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित जानकारी के आधार पर दुकानदार से ग्राहक (B2C) के लिए कर बीजक (Tax Invoice) बनाइए।
नाम, पता, तारीख आदि अपने मन से लिखिए।
पूर्ति कर्ता: मे. __________ पता __________ राज्य __________ दिनांक
इनवॉइस क्रमांक __________ GSTIN __________
वस्तु का विवरण:
| मोबाइल बैटरी की दर | ₹ 200 | GST की दर 12% | HSN 8507 | 1 नग |
| हेडफोन की दर | ₹ 750 | GST की दर 18% | HSN 8518 | 1 नग |
जीवनावश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर की दर __________ है।
GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।
जब कोई पंजीकृत व्यापारी दूसरे पंजीकृत व्यापारी को वस्तु बेचता हो उसे GST अंतर्गत __________ व्यवहार कहते हैं।
सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?
Z-सिक्युरिटी सर्व्हिसेस देने वाली कंपनी ने 64,500 रूपये करपात्र मूल्य की सेवा की पूर्ति की। वस्तु सेवा कर की दर 18% है। इन सिक्युरिटी सर्व्हिसेस की पूर्ति करने के लिए कंपनी ने लॉन्ड्री सर्व्हिस तथा युनिफॉर्म आदि मुद्दों पर कुल 1550 रूपये वस्तु सेवा कर का भुगतान किया है। तो उस कंपनी का (इनपुट टैक्स क्रेडिट) ITC ज्ञात कीजिए। उस आधार पर देय वस्तु-सेवा कर में केंद्र तथा राज्य का हिस्सा (CGST तथा SGST) ज्ञात कीजिए।
