Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी थोक व्यापारी ने 1,50,000 रूपये करपात्र मूल्य के विद्युत उपकरण खरीदे। वे सभी उपकरण खुदरा व्यापारी को 1,80,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। खुदरा व्यापारी ने वे सभी उपकरण ग्राहक को 2,20,000 रूपये करपात्र मूल्य पर बेचे। तो 18% की दर से
- थोक तथा खुदरा विक्रेता के बीजक में केंद्रीय कर (CGST) और राज्य कर (SGST) की गणना कीजिए।
- थोक और खुदरा व्यापारी का देय केंद्र का हिस्सा तथा देय राज्य का हिस्सा ज्ञात करो।
Advertisements
उत्तर
पहले लेन-देन में थोक व्यापारी का करयोग्य मूल्य ₹ 1,50,000 है।
खुदरा व्यापारी ने विद्युत उपकरण ₹ 1,80,000 करयोग्य मूल्य पर बेचा।
जीएसटी की दर 18% है।
थोक व्यापारी द्वारा खरीदते समय दिया गया कर = `1,50,000 xx 18/100`
= 1500 × 18
= ₹ 27,000
∴ थोक व्यापारी का इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) = ₹ 27,000
थोक व्यापारी का आऊटपुट टैक्स = खुदरा व्यापारी द्वारा सामान बेचते समय संकलित किया गया कर
= `180000 xx 18/100`
= 1800 × 18
= ₹ 32400
यह आऊटपुट टैक्स थोक व्यापारी के कर बीजक में दर्शाया जाएगा।
∴ उसके कर बीजक में जोड़ा गया
CGST = `32400/2` = ₹ 16200 तथा SGST = ₹ 16200
∴ थोक व्यापारी का देय कर = आऊटपुट टैक्स − ITC
= 32,400 − 27,000
= ₹ 5400
∴ थोक व्यापारी का देय सीजीएसटी = `("कुल GST")/2`
= `5400/2`
= ₹ 2700
तथा थोक व्यापारी का देय एसजीएसटी = ₹ 2700
दूसरे लेन-देन में खुदरा व्यापारी ग्राहक की व्यावसायिक श्रृंखला है।
खुदरा व्यापारी ने खरीदा गया सामान ग्राहक को ₹ 2,20,000 में बेचा तथा 18% की दर से GST संकलित किया।
खुदरा व्यापारी का ITC = ₹ 32,400 है।
खुदरा व्यापारी का आऊटपुट टैक्स = `2,20,000 xx 18/100`
= 2200 × 18
= ₹ 39600
यह आऊटपुट टैक्स खुदरा व्यापारी के कर बीजक में दर्शाया जाएगा।
∴ खुदरा व्यापारी के कर बीजक का CGST कर = `39600/2` = ₹ 19800
तथा उसके कर बीजक का SGST कर = ₹ 19,800
अब, खुदरा व्यापारी का देय (GST) कर ज्ञात करो।
देय GST कर = आऊटपुट टैक्स − इनपुट टैक्स क्रेडिट
= 39600 − 32400
= ₹ 7200
∴ खुदरा व्यापारी का देय CGST = `"GST"/2 = 7200/2` = ₹ 3600
तथा खुदरा व्यापारी का देय SGST = ₹ 3600
- थोक व्यापारी के कर बीजक में CGST = ₹ 16200; SGST = ₹ 16200
खुदरा व्यापारी के कर बीजक में CGST = ₹ 19800; SGST = ₹ 19800 - थोक व्यापारी का देय CGST = ₹ 2700 तथा SGST = ₹ 2700
थोक व्यापारी का देय CGST = ₹ 3600 तथा SGST = ₹ 3600
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
चेतना स्टोअर्स ने 01 जुलै 2017 से 31 जुलै 2017 की अवधि में की गई खरीदारी पर 1,00,500 रूपये जीएसटी का भुगतान किया 1,22,500 रूपये जीएसटी संकलित किया तो संबंधित अवधी में चेतना स्टोअर्स को कितना जीएसटी देय होगा?
जीएसटी नियम के अंतर्गत पंजीकृत दुकान की मालकिन नजमा है। उन्होंने खरीदारी पर कुल जीएसटी 12,500 रूपये का भुगतान किया था तथा बिक्री पर कुल जीएसटी 14,750 रूपये संकलित किया तो उन्हें कितने रूपये इनपुट टैक्स क्रेडिट मिलेगा? उनका देय जीएसटी ज्ञात कीजिए।
अमीर एन्टरप्राइज ने चॉकलेट सॉस की बॉटल खरीदते समय 3800 रूपये जीएसटी का भुगतान किया तथा अकबरी ब्रदर्स को बेचते समय 4100 रूपये जीएसटी संकलित किया। मयंक फूड कॉर्नर ने अकबरी ब्रदर्स से वे बोतलें 4500 रूपये जीएसटी देकर खरिदी तो उस व्यवहार में देय जीएसटी ज्ञात कीजिए। उस आधार पर प्रत्येक को केंद् का देय कर (CGST) तथा राज्य का देय कर (SGST) ज्ञात कीजिए।
मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स ने 6000 रूपये पर 18% की दर से जीएसटी देकर साैंदर्य प्रसाधन खरीदे गए और एक ही ग्राहक को वे सभी 10,000 में बेचीं। तो इस व्यवहार के लिए मे. ब्यूटी प्रॉडक्ट्स द्वारा बनाए गए कर बीजक में केंद् तथा राज्य का (CGST तथा SGST) देय वस्तु एवं सेवा कर की रकम कितनी दर्शाई गई ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित दी गई जानकारी के आधार पर एक व्यापारी का दूसरे व्यापारी से किए गए व्यवहार (B2B) के लिए टैक्स इनव्हॉइस बनाइए।
नाम, पता, दिनांक अपनी पसंद के अनुरूप लीजिए।
पूर्ति कर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN, बिल क्रमांक तथा दिनांक।
प्राप्तकर्ता - नाम, पता, राज्य, GSTIN.
वस्तु का विवरण:
1. पेन्सिल बॉक्स 100, HSN 3924, दर 20 रु., GST 12%,
2. जिग सॉ पझल्स 50, HSN 9503, दर 100 रु., GST 12%
स्टील के बर्तनों पर वस्तु एवं सेवा कर की दर 18% हो तो उसपर राज्य वस्तु एवं सेवा कर की दर ________ निर्धारित होती है।
GSTIN में कुल __________ अंकाक्षर होते हैं।
किसी रेडीमेड कपड़े की दुकान में 1000 रूपये मूल्य के ड्रेस पर 5% छूट देकर शेष रकम पर 5% GST लगाकर बेचा तो वह कितने रूपये में मिलेगा?
सूरत, गुजरात के किसी व्यापारी ने 2.5 लाख रू. कर पात्र मूल्य के सुती कपड़े राजकोट, गुजरात के व्यापारी को बेचा तो इस व्यवहार में राजकोट के व्यापारी को 5% की दर से कितना वस्तु एवं सेवा कर (GST) लगेगा?
ठाणे महाराष्ट्र के अण्णा पाटील ने 14,000 रु. करपात्र मूल्य का एक व्हॅक्युम क्लीनर वसई (मुंबई) किसी व्यापारी को बेचा। GST का दर 28% था। वसई के व्यापारी ने व्हॅक्युम क्लीनर 16,800 रु. करपात्र मूल्य पर बेचा तो इस व्यवहार में निम्नलिखित के मान ज्ञात कीजिए।
- अण्णा पाटील द्वारा दिए गए कर बीजक में राज्य तथा केंद्र का कर कितना दिखाया गया होगा?
- वसई के व्यापारी ने ग्राहक से कितना केंद्र तथा राज्य का हिस्सा निर्धारित किया होगा?
- वसई के व्यापारी के लिए सरकार को कर का भुगतान करते समय केंद्र तथा राज्य का कर कितना देना पड़ेगा? ज्ञात कीजिए।
