Advertisements
Advertisements
Question
जाति प्रथा को श्रम-विभाजन का ही एक रूप न मानने के पीछे आंबेडकर के क्या तर्क हैं?
Very Long Answer
Advertisements
Solution
जाति-प्रथा को श्रम-विभाजन का केवल एक रूप मानने के विचार को आंबेडकर निम्नलिखित कारणों से अस्वीकार करते हैं-
- जाति-प्रथा केवल श्रम-विभाजन ही नहीं, बल्कि श्रमिकों का भी विभाजन कर देती है।
- यद्यपि श्रम-विभाजन एक सभ्य समाज की आवश्यकता है, लेकिन किसी भी सभ्य समाज में यह व्यवस्था श्रमिकों को अलग-अलग वर्गों में स्वाभाविक रूप से विभाजित नहीं करती।
- भारत की जाति-प्रथा न केवल श्रमिकों को अस्वाभाविक रूप से विभाजित करती है, बल्कि उन वर्गों के बीच ऊँच-नीच की भावना भी पैदा करती है, जो विश्व के किसी अन्य समाज में सामान्य रूप से नहीं पाई जाती।
- यदि जाति-प्रथा को श्रम-विभाजन माना भी जाए, तो यह प्राकृतिक विभाजन नहीं है क्योंकि यह व्यक्ति की रुचि और योग्यता पर आधारित नहीं होती।
shaalaa.com
श्रम विभाजन और जाति-प्रथा
Is there an error in this question or solution?
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
जाति-प्रथा भारतीय समाज में बेरोजगारी व भुखमरी का भी एक कारण कैसे बनती जा रही है? क्या यह स्थिति आज भी है?
लेखक के मत से 'दासता' की व्यापक परिभाषा क्या है?
शारीरिक वंश-परंपरा और सामाजिक उत्तराधिकार की दृष्टि से मनुष्यों में असमानता संभावित रहने के बावजूद आंबेडकर ‘समता’ के एक व्यवहार्य सिद्धांत मानने का आग्रह क्यों करते हैं? इसके पीछे उनके क्या तर्क हैं?
सही में आंबेडकर ने भावनात्मक समत्व की मानवीय दृष्टि के तहत जातिवाद का उन्मूलन चाहा है, जिसका प्रतिष्ठा के लिए भौतिक स्थितियों और जीवन-सुविधाओं का तर्क दिया गया है। क्या इससे आप सहमत हैं?
आंबेडकर ने जाति प्रथा के भीतर पेशे के मामले में लचीलापन न होने की जो बात की है- उस संदर्भ में शेखर जोशी की कहानी ‘गलता लोहा’ पर पुनर्विचार कीजिए।
कार्य कुशलता पर जाति प्रथा का प्रभाव विषय पर समूह में चर्चा कीजिए। चर्चा के दौरान उभरने वाले बिंदुओं को लिपिबद्ध कीजिए।
जाति प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक अंग न मानने के पीछे डॉ. आंबेडकर के क्या तर्क थे?
