Advertisements
Advertisements
Question
एक पासे के छ: फलकों पर 0, 1, 1, 1, 6, 6 अंकित हैं। ऐसे दो पासों को एक साथ फेंका जाता है तथा इन पर आई संख्याओं का योग लिख लिया जाता है। योग 7 प्राप्त करने की प्रायिकता क्या है?
Advertisements
Solution
दिया गया है, एक पासे के छः फलकों पर {0, 1, 1, 1, 6, 6} अंकित हैं।
∴ कुल नमूना स्थान, n(S) = 62 = 36
मान लीजिए E = योग 7 प्राप्त होने की घटना
= {(1, 6), (1, 6), (1, 6), (1, 6), (1, 6), (1, 6), (6, 1), (6, 1), (6, 1), (6, 1), (6, 1), (6, 1)}
∴ n(E) = 12
∴ `P(E) = (n(E))/(n(S)) = 12/36 = 1/3`
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
यदि P(E) = 0.05 है, तो 'E नहीं' की प्रायिकता क्या है?
यह दिया हुआ है कि 3 विद्यार्थियों के एक समूह में से 2 विद्यार्थियों के जन्मदिन एक ही दिन न होने की प्रायिकता 0.992 है। इसकी क्या प्रायिकता है कि इन 2 विद्यार्थियों के जन्मदिन एक ही दिन हों?
संयोग (Chance) के एक खेल में एक तीर घुमाया जाता है जो विश्राम में आने के बाद संख्याओं 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7 और 8 में से किसी एक संख्या को इंगित करता है (देखिए आकृति)। यदि ये सभी परिणाम समप्रायिक हों, तो इसकी क्या प्रायिकता है कि यह तीर इंगित
- 8 को करेगा?
- एक विषम संख्या को करेगा?
- 2 से बड़ी संख्या को करेगा?
- 9 से छोटी संख्या को करेगा?

एक पत्ता 52 ताश के पत्तों के अच्छी तरह से फेंटे गए गड्डी में से निकाला जाता है। लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
52 पत्तों की अच्छी प्रकार से फेटी गई एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। पान का गुलाम मिलने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है, दो अंकों की एक संख्या तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी।
एक जार में 24 कंचे हैं जिनमें कुछ हरे हैं और शेष नीले हैं। यदि इस जार में से यादृच्छया एक कंचा निकाला जाता है, तो इस कंचे के हरा होने की प्रायिकता `2/3` है। जार में नीले कंचों की संख्या ज्ञात कीजिए।
निम्नलिखित प्रयोग में से वाक्य प्रयोग के परिणाम समप्रायिक हैं। स्पष्ट कीजिए।
एक ड्राइवर कार चलाने का प्रयत्न करता है। कार चलना प्रारम्भ नहीं होती है।
दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों पासों पर आयी संख्याओं का योग 1 हो?
दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पासों पर आयी संख्याओं का गुणनफल 7 है।
