English

एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

Advertisements
Advertisements

Question

एक घनाकार डिब्बे का किनारा 10 सेमी लम्बाई का है तथा एक अन्य घनाभाकार डिब्बे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 12.5 सेमी, 10 सेमी और 8 सेमी हैं।

  1. किस डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल अधिक है और कितना अधिक है?
  2. किस डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कम है और कितना कम है?
Sum
Advertisements

Solution

मान लीजिए घनाकार डिब्बे का किनारा = L
∴ L = 10 सेमी

(i) घनाकार डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल

= इसकी चार दीवारों का क्षेत्रफल

= दीवार के क्षेत्रफल का 4 गुना
= 4l2
= 4 (10)2 सेमी2
= 4 (10 X 10) सेमी2
= 4 X 100 सेमी2
= 400 सेमी2 … (Α)

घनाभाकार डिब्बे के लिए

∴ लम्बाई L = 12.5 सेमी

चौड़ाई; B = 10 सेमी

और ऊँचाई; H = 8 सेमी

घनाभाकार डिब्बे का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल
= चार दीवारों का क्षेत्रफल

= 2(L + B) H
= 2 (10 + 12.5) 8 सेमी2
= 2 (22.5) 8 सेमी2
= 2 X 22.5 X 8 सेमी2
= 360 सेमी2 … (B)
(Α) और (B) से हम देखते हैं कि घनाकार डिब्बे का पृष्ठीय क्षेत्रफल घनाभाकार डिब्बे से (400 – 360) सेमी2 – अर्थात् 40 सेमी2 अधिक है।

(ii) घनाकार डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = 6l2
= 6 (10)2 सेमी2
= 6 X 10 X 10 सेमी2
= 600 सेमी2 … (C)
घनाभाकार डिब्बे का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल
= 2 (Lb + Bh + Hl)
= 2 (10 X 12.5 + 12.5 X 8 + 8 X 10) सेमी2
= 2 (125 + 100 + 80) सेमी2
= 2 (305) सेमी2
= 2 X 305 सेमी2
= 610 सेमी2 … (D)

(C) और (D) से हम देखते हैं कि घनाकार डिब्बे का पृष्ठीय क्षेत्रफल घनाभाकार डिब्बे से (610 – 600) सेमी अर्थात् 10 सेमी2 कम है।

shaalaa.com
घनाभ पृष्ठफल
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

1.5 मी लम्बा, 1.25 मी चौड़ा और 65 सेमी गहरा प्लास्टिक का एक डिब्बा बनाया जाना है। इसे ऊपर से खुला रखना है। प्लास्टिक शीट की मोटाई को नगण्य मानते हुए, निर्धारित कीजिए:

  1. डिब्बा बनाने के लिए आवश्यक प्लास्टिक शीट का क्षेत्रफल।
  2. इस शीट का मूल्य, यदि 1 मी2 शीट का मूल्य के 20 है।

किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?


धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


किसी बेलनाकार स्तंभ का व्यास 50 सेमी है और ऊँचाई 3.5 मी है। 12.50 प्रति मी2 की दर से इस स्तंभ के वक्र पृष्ठ पर पेंट कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।

`["मान लें "pi=22/7]`


ज्ञात कीजिए:

बेलनाकार पेट्रोल की बंद टंकी को बनाने में कुल कितना इस्पात (Steel) लगा होगा, यदि कुल इस्पात का  `1/2`  भाग बनाने में नष्ट हो

`["मान लें "pi=22/7]`


आकृति में, आप एक लैंपशेड का फ्रेम देख रहे हैं। इसे एक सजावटी कपड़े से ढका जाना है। इस फ्रेम के आधार का व्यास 20 सेमी है और ऊँचाई 30 सेमी है। फ्रेम के ऊपर और नीचे मोड़ने के लिए दोनों ओर 2.5 सेमी अतिरिक्त कपडा भी छोड़ा जाना है। ज्ञात कीजिए कि लैंपशेड को ढकने के लिए कुल कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?

`["मान लें "pi=22/7]`


दो घनाभाकार डिब्बे हैं जैसा कि संलग्र आकृति में दर्शाया गया है। डिब्बे को बनाने के लिए कम सामग्री की आवश्यकता है? 

(a) (b)

कोई स्कूल अपने विद्यार्थियों को प्रत्येक दिन 7 cm व्यास वाले बेलनाकार गिलासों में दूध देता है। यदि गिलास दूध से 12 cm ऊँचाई तक भरा रहता है, तो ज्ञात कीजिए कि 1600 विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन कितने लीटर दूध की आवश्यकता होगी?


किसी घनाभ के आकार के बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल 500 वर्ग इकाई है। उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 6 व 5 इकाई है तो उस बक्से की लंबाई कितनी होगी ?


एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×