Advertisements
Advertisements
Question
एक घनाभ के आकार का दवाई का बक्सा जिसकी लंबाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 20 सेमी, 12 सेमी व 10 सेमी है तो इस बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल तथा संपूर्ण पृष्ठफल ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
बक्से की लंबाई, l = 20 सेमी
बक्से की चौड़ाई, b = 12 सेमी
बक्से की ऊँचाई, h = 10 सेमी
घनाभ के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल,
= 2(l + b) × h
= 2(20 + 12) × 10
= 2 × 32 × 10
= 640 सेमी2।
बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल,
= 2(lb + bh + hl)
= 2(20 × 12 + 12 × 10 + 10 × 20)
= 2(240 + 120 + 200)
= 2 × 560
= 1120 सेमी2।
इस प्रकार, बक्से के उर्ध्वाधर पृष्ठों का क्षेत्रफल 640 सेमी2 तथा संपूर्ण पृष्टफल 1120 सेमी2 है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 5 मी, 4 मी और 3 मी हैं। ₹ 7.50 प्रति मी2 की दर से इस कमरे की दीवारों और छत पर सफेदी कराने का व्यय ज्ञात कीजिए।
किसी आयताकार हॉल के फर्श का परिमाप 250 मी है। यदि ₹ 10 प्रति मी2 की दर से चारों दीवारों पर पेंट कराने की लागत के ₹ 15000 है, तो इस हॉल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।
[संकेत: चार दीवारों का क्षेत्रफल = पार्श्व सतह का क्षेत्रफल।]
किसी डिब्बे में भरा हुआ पेंट 9.375 मी2 के क्षेत्रफल पर पेंट करने के लिए पर्याप्त है। इस डिब्बे के पेट से 22.5 सेमी X 10 सेमी X 7.5 सेमी विमाओं वाली कितनी ईंटें पेंट की जा सकती हैं?
ऊँचाई 14 सेमी वाले एक लंब वृत्तीय बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 88 सेमी2 है। बेलन के आधार का व्यास ज्ञात कीजिए।
जब तक अन्यथा न कहा जाए, `pi = 22/7` लीजिए।
धातु की चादर से 1 मी ऊँची और 140 सेमी व्यास के आधार वाली एक बंद बेलनाकार टंकी बनाई जानी है। इस कार्य के लिए कितने वर्ग मीटर चादर की आवश्यकता होगी?
`["मान लें "pi=22/7]`
किसी वृत्ताकार कुएँ का आंतरिक व्यास 3.5 मी है और यह 10 मी गहरा है। ज्ञात कीजिए:
- आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
- ₹ 40 प्रति मी2 की दर से इसके वक्र पृष्ठ पर प्लास्टर कराने का व्यय
`["मान लें "pi=22/7]`
गरम पानी द्वारा गरम रखने वाले एक संयंत्र में 28 मी लम्बाई और 5 सेमी व्यास वाला एक बेलनाकार पाइप है। इस संयंत्र में गर्मी देने वाला कुल कितना पृष्ठ है?
`["मान लें "pi=22/7]`
किसी घनाभ के आकार के बक्से का संपूर्ण पृष्ठफल 500 वर्ग इकाई है। उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 6 व 5 इकाई है तो उस बक्से की लंबाई कितनी होगी ?
एक आयताकार लंब बेलन का घनफल 34.50 घन मी है तथा उसकी चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमशः 1.5 मी तथा 1.15 मी है तो उस आयताकार लंब बेलन की लंबाई ज्ञात कीजिए।
0.9 मी व्यास तथा 1.4 मी लंबाई वाले रोड रोलर के 500 फेरे लगाने में कितनी जमीन समतल होगी ? `(π = 22/7)`
