Advertisements
Advertisements
Question
दो ग्राहक श्याम और एकता एक विशेष दुकान पर ही एक सप्ताह में जा रहे हैं (मंगलवार से शनिवार तक)। प्रत्येक द्वारा दुकान पर किसी दिन या किसी अन्य दिन जाने के परिणाम समप्रायिक हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों उस दुकान पर
(i) एक ही दिन जाएँगे?
(ii) क्रमागत दिनों में जाएँगे?
(iii) भिन्न दिनों में जाएँगे?
Advertisements
Solution
सभी संभावित परिणामों की संख्या = 5 × 5 = 25
(i) एक ही दिन जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Tue.), (Wed., Wed.), (Thu., Thu.), (Fri., Fri.), (Sat., Sat.) = 5
P ( दोनों एक ही दिन जाएँगे) = `5/25=1/5`
(ii) क्रमागत दिनों में जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Wed.), (Wed., Thu.), (Thu., Fri.), (Fri., Sat.), (Sat., Fri.), (Fri., Thu.), (Thu., Wed.), (Wed., Tue.) = 8
P(दोनों क्रमागत दिनों में जाएँगे) = `8/25`
(iii) P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = 1 – P(दोनों एक ही दिन जाएँगे)
P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = `1 – 1/5 = 4/5`
RELATED QUESTIONS
पत्तों की अच्छी तरह फेंटी गयी एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। एक ईंट की बेगम प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
- 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि बल्ब खराब होगा?
- मान लीजिए (i) में निकाला गया बल्ब खराब नहीं है और न ही इसे दुबारा बल्बों के साथ मिलाया जाता है। अब शेष बल्बों में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायकिता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा?
मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाये आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिराते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पासा 1m व्यास वाले वृत्त के अन्दर गिरेगा?

निम्नलिखित वाक्य में तर्क सत्य हैं और असत्य हैं? सकारण उत्तर दीजिए।
यदि दो सिक्कों को एक साथ उछाला जाता है, तो इसके तीन सम्भावित परिणाम दो चित, दो पट या प्रत्येक एक बार है। अतः इनमें से प्रत्येक परिणाम की प्रायिकता `1/3` है।
निम्नलिखित में से कौन किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती?
जब हम किसी सिक्के को उछालते हैं, तो दो संभव परिणाम हैं– चित या पट। अत:, इनमें से प्रत्येक परिणाम की प्रायिकता `1/2` है। अपने उत्तर का औचित्य दीजिए।
कार्ड जिन पर 2 से 101 तक की संख्याएँ लिखी हुई हैं एक बक्से में रख दिये जाते हैं। एक कार्ड यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस कार्ड पर एक सम संख्या हो।
कार्ड जिन पर 2 से 101 तक की संख्याएँ लिखी हुई हैं एक बक्से में रख दिये जाते हैं। एक कार्ड यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस कार्ड पर एक वर्ग संख्या हो।
किसी मेले में, एक पेटी में 1000 कुछ कार्ड रख दिये जाते हैं। जिन पर 1 से 1000 तक संख्याएँ इस प्रकार अंकित हैं कि एक कार्ड पर एक ही संख्या अंकित है। प्रत्येक खिलाड़ी इसमें से यादृच्छिक रूप से एक कार्ड निकालता है तथा कार्ड को प्रतिस्थापित नहीं किया जाता है। यदि चुने हुए कार्ड पर 500 से बड़ा एक पूर्ण वर्ग आ जाये, तो उस खिलाड़ी को एक पुरस्कार दिया जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि दूसरे खिलाड़ी को पुरस्कार प्राप्त होगा, यदि पहले को पुरस्कार प्राप्त जो चुका है?
एक डिब्बे में 5 लाल कंचे, 8 सफेद कंचे और 4 हरे कंचे हैं। इस डिब्बे में से एक कंचा यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि निकाला गया कंचा सफेद है?
