मराठी

दो ग्राहक श्याम और एकता एक विशेष दुकान पर ही एक सप्ताह में जा रहे हैं (मंगलवार से शनिवार तक)। प्रत्येक द्वारा दुकान पर किसी दिन या किसी अन्य दिन जाने के परिणाम समप्रायिक हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दो ग्राहक श्याम और एकता एक विशेष दुकान पर ही एक सप्ताह में जा रहे हैं (मंगलवार से शनिवार तक)। प्रत्येक द्वारा दुकान पर किसी दिन या किसी अन्य दिन जाने के परिणाम समप्रायिक हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों उस दुकान पर
(i) एक ही दिन जाएँगे?
(ii) क्रमागत दिनों में जाएँगे?
(iii) भिन्न दिनों में जाएँगे?

बेरीज
Advertisements

उत्तर

सभी संभावित परिणामों की संख्या = 5 × 5 = 25

(i) एक ही दिन जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Tue.), (Wed., Wed.), (Thu., Thu.), (Fri., Fri.), (Sat., Sat.) = 5

P ( दोनों एक ही दिन जाएँगे) = `5/25=1/5`

(ii) क्रमागत दिनों में जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Wed.), (Wed., Thu.), (Thu., Fri.), (Fri., Sat.), (Sat., Fri.), (Fri., Thu.), (Thu., Wed.), (Wed., Tue.) = 8

P(दोनों क्रमागत दिनों में जाएँगे) = `8/25`

(iii) P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = 1 – P(दोनों एक ही दिन जाएँगे)

P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = `1 – 1/5 = 4/5`

shaalaa.com
प्रायिकता - एक सैद्धांतिक दृष्टिकोण
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?

संबंधित प्रश्‍न

उस घटना की प्रायिकता जो घटित नहीं हो सकती ______ है। ऐसी घटना ______ कहलाती है।


इनमें से कौन-सी संख्या किसी घटना की प्रायिकता नहीं हो सकती?


मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाये आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिराते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पासा 1m व्यास वाले वृत्त के अन्दर गिरेगा?


एक खेल में एक रुपए के सिक्के को तीन बार उछाला जाता है और प्रत्येक बार का परिणाम लिख लिया जाता है। तीनों परिणाम समान होने पर अर्थात् तीन चित या तीन पट प्राप्त होने पर, हनीफ खेल जीत जायेगा, अन्यथा हार जायेगा। हनीफ के खेल में हार जाने की प्रायिकता परिकलित कीजिए।


किसी स्कूल में पाँच सदन A, B, C, D और E हैं। किसी कक्षा में 23 विद्यार्थी हैं, जिनमें से 4 सदन A से, 8 सदन B से, 5 सदन C से, 2 सदन D से तथा शेष सदन E से हैं। इनमें से एक विद्यार्थी को कक्षा का मॉनीटर बनाने के लिए चुना जाता है। चुने गये इस विद्यार्थी के सदनों A, B और C से न होने की प्रायिकता ______ है।


एक थैले में 1 से 100 तक की संख्याएँ लिखी हुई पर्चियाँ रखी हैं। यदि इसमें से फातिमा एक पर्ची यादृच्छिक रूप से चुनती है, तो या तो यह एक विषम संख्या होगी या एक सम संख्या होगी। क्योंकि इस स्थिति में, केवल दो ही संभव परिणाम हैं, इसलिए इनमें से प्रत्येक की प्रायिकता `1/2` है। औचित्य दीजिए।


दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। निम्नलिखित प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:

दोनों पासों पर एक ही संख्या।


एक सिक्के को 3 बार उछाला जाता है। संभव परिणामों की एक सूची बनाइए। निम्नलिखित प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:

न्यूनतम 2 चित


52 ताशों की एक गड्डी में से, चिड़ी के बादशाह, बेगम और गुलाम को हटा दिया जाता है तथा शेष कार्डों को अच्छी तरह से फेट लिया जाता है। इसके बाद, शेष कार्डों में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। कार्ड के निम्नलिखित होने की प्रायिकता निर्धारित कीजिए:

एक पान


52 ताशों की एक गड्डी में से, चिड़ी के बादशाह, बेगम और गुलाम को हटा दिया जाता है तथा शेष कार्डों को अच्छी तरह से फेट लिया जाता है। इसके बाद, शेष कार्डों में से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि कार्ड एक चिडी का कार्ड है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×