हिंदी

दो ग्राहक श्याम और एकता एक विशेष दुकान पर ही एक सप्ताह में जा रहे हैं (मंगलवार से शनिवार तक)। प्रत्येक द्वारा दुकान पर किसी दिन या किसी अन्य दिन जाने के परिणाम समप्रायिक हैं।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दो ग्राहक श्याम और एकता एक विशेष दुकान पर ही एक सप्ताह में जा रहे हैं (मंगलवार से शनिवार तक)। प्रत्येक द्वारा दुकान पर किसी दिन या किसी अन्य दिन जाने के परिणाम समप्रायिक हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि दोनों उस दुकान पर
(i) एक ही दिन जाएँगे?
(ii) क्रमागत दिनों में जाएँगे?
(iii) भिन्न दिनों में जाएँगे?

योग
Advertisements

उत्तर

सभी संभावित परिणामों की संख्या = 5 × 5 = 25

(i) एक ही दिन जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Tue.), (Wed., Wed.), (Thu., Thu.), (Fri., Fri.), (Sat., Sat.) = 5

P ( दोनों एक ही दिन जाएँगे) = `5/25=1/5`

(ii) क्रमागत दिनों में जाने की अनुकूल स्थितियाँ (Tue., Wed.), (Wed., Thu.), (Thu., Fri.), (Fri., Sat.), (Sat., Fri.), (Fri., Thu.), (Thu., Wed.), (Wed., Tue.) = 8

P(दोनों क्रमागत दिनों में जाएँगे) = `8/25`

(iii) P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = 1 – P(दोनों एक ही दिन जाएँगे)

P (दोनों भिन्न दिनों में जाएँगे) = `1 – 1/5 = 4/5`

shaalaa.com
प्रायिकता - एक सैद्धांतिक दृष्टिकोण
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?

संबंधित प्रश्न

किसी घटना की प्रायिकता ______ से बड़ी या उसके बराबर होती है तथा ______ से छोटी या उसके बराबर होती है।


पत्तों की अच्छी तरह फेंटी गयी एक गड्डी में से एक पत्ता निकाला जाता है। एक ईंट की बेगम प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए: 


एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है, दो अंकों की एक संख्या तो इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी।


मान लीजिए आप एक पासे को आकृति में दर्शाये आयताकार क्षेत्र में यादृच्छया रूप से गिराते हैं। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह पासा 1m व्यास वाले वृत्त के अन्दर गिरेगा?


एक विद्यार्थी यह तर्क देता है कि 'यहाँ कुल 11 परिणाम 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 एवं 12 हैं। अतः प्रत्येक की प्रायिकता `1/11` है।' क्या आप इस तर्क से सहमत हैं? सकारण उत्तर दीजिए।


किसी खेल में एक तीर को घुमाया जाता है, जो घूमने के बाद, 1, 2 या 3 क्षेत्रों में से किसी एक की ओर इंगित करता हुआ स्थिर हो जाता है। क्या परिणाम 1, 2 और 3 आना समप्रायिक है? कारण दीजिए।


अपूर्व दो पासों को फेंकता है तथा इन पासों पर आने वाली संख्याओं का गुणनफल परिकलित करता है। पीहू एक पासे को फेंकती है तथा उस पर आयी संख्या का वर्ग कर देती है। संख्या 36 प्राप्त करने का किसका अधिक अच्छा संयोग है और क्यों?


दो पासों को एक साथ फेंका जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि पासों पर आयी संख्याओं का गुणनफल 12 है।


दो पासों को एक साथ फेंका जाता है तथा इन पर आई संख्याओं का गुणनफल लिख लिया जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह गुणनफल 9 से कम है।


कार्ड जिन पर 2 से 101 तक की संख्याएँ लिखी हुई हैं एक बक्से में रख दिये जाते हैं। एक कार्ड यादृच्छिक रूप से चुना जाता है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि इस कार्ड पर एक वर्ग संख्या हो। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×