Advertisements
Advertisements
प्रश्न
- 20 बल्बों के एक समूह में 4 बल्ब खराब हैं। इस समूह में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायिकता है कि बल्ब खराब होगा?
- मान लीजिए (i) में निकाला गया बल्ब खराब नहीं है और न ही इसे दुबारा बल्बों के साथ मिलाया जाता है। अब शेष बल्बों में से एक बल्ब यादृच्छया निकाला जाता है। इसकी क्या प्रायकिता है कि यह बल्ब खराब नहीं होगा?
Advertisements
उत्तर
(i) बल्बों की कुल संख्या = 20
∴ खराब बल्बों की कुल संख्या = 4
P (खराब बल्ब प्राप्त करना) = `4/20 = 1/5`
(ii) शेष कुल बल्बों की संख्या = 20 − 1 = 19
संभावित परिणामों की कुल संख्या = 19
शेष खराब बल्बों की कुल संख्या = 16 − 1 = 15
∴ अनुकूल परिणामों की संख्या = 15
`"अनुकूल परिणामों की संख्या"/"संभावित परिणामों की कुल संख्या" = 15/19`
P (एक दोषपूर्ण बल्ब प्राप्त करना) = `15/19`
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी प्रयोग की सभी प्रारंभिक घटनाओं की प्रायिकताओं का योग ______ है।
एक थैले में केवल नीबू की महक वाली गोलियाँ हैं। मालिनी बिना थैले में झाँके उसमें से एक गोली निकालती है। इसकी क्या प्रायिकता है कि वह निकाली गयी गोली नीबू की महक वाली है?
एक पासा एक बार फेंका जाता है। 2 और 6 के बीच कोई संख्या आने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
एक पासा एक बार फेंका जाता है। विषम संख्या प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए:
एक पत्ता 52 ताश के पत्तों के अच्छी तरह से फेंटे गए गड्डी में से निकाला जाता है। लाल रंग का तस्वीर वाला पत्ता प्राप्त करने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए।
एक पेटी में 90 डिस्क (discs) हैं, जिन पर 1 से 90 संख्याएँ अंकित हैं। यदि इस पेटी में से एक डिस्क यादृच्छया निकाली जाती है, एक पूर्ण वर्ग संख्या, ज्ञात कीजिए कि इस डिस्क पर अंकित होगी।
एक पासे को दो बार फेंका जाता है। इसकी प्रायिकता क्या है कि
- 5 किसी भी बार नहीं आयेगा?
- 5 कम से कम एक बार आयेगा?
[संकेत: एक पासे को दो बार फेंकना और दो पासों को एक साथ फेंकना एक ही प्रयोग माना जाता है।]
किसी थैले में 10 लाल, 5 नीली और 7 हरी गेंद हैं। इसमें से एक गेंद यादृच्छिक रूप से निकाली जाती है। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि यह गेंद लाल है।
52 ताशों की एक गड्डी में सभी गुलाम, बेगम और बादशाह हटा दिये जाते हैं। शेष कार्डों को अच्छी प्रकार से फेट लिया जाता है। इसके बाद, इसमें से एक कार्ड यादृच्छिक रूप से निकाला जाता है। इक्के को मान 1 देकर, अन्य कार्डों को भी इसी प्रकार के मान दिये जाते हैं। इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि निकले गये कार्ड का मान है:
7 से कम
एक खेल में प्रवेश शुल्क 5 रु है। इस खेल में एक सिक्के को तीन बार उछाला जाता है। यदि एक या दो चित आते हैं, तो श्वेता को अपना प्रवेश शुल्क वापस मिल जाता है। यद् वह तीन चित प्राप्त करे, तो उसको अपने प्रवेश शुल्क का दुगुना प्राप्त होता है, अन्यथा वह प्रवेश शुल्क की राशि हार जाती है। एक सिकके को तीन बार फेंकने पर, इसकी प्रायिकता ज्ञात कीजिए कि वह अपना प्रवेश शुल्क हार जाएगी।
