Advertisements
Advertisements
Question
चित्रवाचन करके अपने शब्दों में कहानी लिखो और उचित शीर्षक बताओ:






Advertisements
Solution
चतुर चित्रकार

एक चित्रकार था। वह प्रकृति का प्रेमी था। अत: उसके चित्रों में प्रकृति का प्रेम झलकता था। एक दिन वह घने जंगल में चित्रकारी करने पहुँचा। वहाँ पहाड़, नदी, घने वृक्षों की अद्भुत छटा को देखकर वह प्रसन्न हो गया और चित्र बनाने लगा।

चित्रकार अपनी चित्रकारी में व्यस्त था। इसी बीच वहाँ एक भूखा शेर आ पहुँचा। शेर को सामने देख चित्रकार घबरा गया। शेर चित्रकार को मारकर खाने ही वाला था कि चित्रकार को एक युक्ति सूझी। चित्रकार ने शेर से कहा कि वह एक चित्रकार है। यदि शेर उसे मौका दे तो वह शेर की एक सुंदर तस्वीर बना देगा। इसके बाद यदि शेर चाहे तो उसको खा सकता है। शेर को चित्रकार की बात जँच गई। वह चित्र बनवाने के लिए तैयार हो गया।

थोड़ी देर में चित्रकार ने शेर की आधी तस्वीर बना ली। उसने अपनी योजना के अनुसार शेर से कहा कि उसकी आधी तस्वीर बन चुकी है, यदि वह पीछे की तरफ मुड़कर बैठ जाए तो शेष चित्र भी पूरी तरह तैयार हो जाएगा।

शेर चित्रकार की बात मान गया। अब वह पीछे की ओर मुड़कर बैठ गया।

इसी बीच चित्रकार उचित मौका देखते हुए नदी में मौजूद एक नाव पर सवार होकर भाग निकला। इधर जब शेर को कुछ आहट मिली तब उसने पलट कर देखा तो चित्रकार गायब था। उसकी चित्रकारी के सारे सामान वहीं जमीन पर पड़े थे।

चित्रकार ने बीच नदी में पहुँचकर राहत की साँस ली और खुशी-खुशी अपने घर चला गया।
सीख: संकट के समय भी धैर्य व बुद्धिमानी से काम लेना चाहिए।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
मैंने समझा लकड़हारा और वन पाठ से
।। हम विज्ञान लोक के वासी ।।
‘चतुराई’ संबंधी कोई सुनी हुई कहानी सुनाओ।
यदि मैं पुस्तक होता/होती तो ......
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा का अंश पढ़कर चर्चा करो।
अपने परिवार के प्रिय व्यक्ति के लिए चार काव्य पंक्तियाँ लिखो।
विद्यालय के स्नेह सम्मेलन का वर्णन करो।
नीचे दिए गए राष्ट्रीय प्रतीक का चित्र देखो और उनका नाम लिखो:

दिए गए विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए :-
डिजिटल युग और मैं
अपने ग्राम/नगर/महानगर के संबंधित अधिकारी को बच्चों के खेलने के लिए बगीचा बनवाने हेतु पत्र लिखिए। (पत्र निम्न प्रारूप में हो)
|
दिनांक: .......... ------- विषय: -------------------------------- विषय विवेचन: ---------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- भवदीय/भवदीया, |
