English
Maharashtra State BoardSSC (English Medium) 8th Standard

‘छाते की आत्‍मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।

Advertisements
Advertisements

Question

‘छाते की आत्‍मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।

Answer in Brief
Advertisements

Solution

मैं छाता हूँ। छोटा हूँ, लेकिन बहुत उपयोगी हूँ। पूरे विश्व में लोग मेरा उपयोग करते हैं। वर्षा ऋतु में मेरे बगैर कोई अपने घर से बाहर भी नहीं निकलता है। मैं छोटे-बड़े, रंगबिरंगे अनेक रूपों में मिलता हूँ। अपनी सुविधानुसार कभी आप मुझे छोटा करके अपने थैले में डाल सकते हैं, तो कभी आप मेरा उपयोग छड़ी की भाँति भी कर सकते हैं। मैं लोगों को बरसात के साथ ही गर्मी से भी बचाता हूँ।

भारत में मेरा प्रचलन १९वीं सदी के अंत में हुआ। माना जाता है कि मेरा आविष्कार चीन में हुआ था। इसके बाद अपनी उपयोगिता के कारण मैं धीरे-धीरे पूरे विश्व में प्रसिद्ध होने लगा। चीन में शुरू-शुरू में धूप से बचने के लिए लोग मेरा उपयोग करते थे। इसके बाद मुझपर मोम की परत चढ़ाकार बरसात में मेरा उपयोग किया जाने लगा। रोम में मेरा उपयोग धूप से बचने के लिए किया जाता था। इंग्लैंड में मेरा उपयोग सबसे पहले जॉन हेरवे द्वारा किया गया था। शुरुआती दिनों में लोग मुझे पेटीकोट वाली छड़ी के रूप में जानते थे।

समय के साथ-ही-साथ मेरा रूप-रंग बदलता गया। मेरे ऊपर का कपड़ा बदला; मेरा हत्था बदला; मेरे भीतर लगने वाली तीलियाँ भी बदलीं और आज मैं आपके सामने नए-नए व आकर्षक रूप में प्रस्तुत हूँ। मेरा उपयोग आप वर्षा व धूप में तो करते ही हैं, कभी-कभी मैं छोटे-मोटे अन्य कामों में भी काम आ जाता हूँ। मेरा निर्माण मानवजाति की सेवा के लिए हुआ था और मैं अपने इस कर्तव्य को करते हुए बहुत संतुष्ट व प्रसन्न हूँ।

shaalaa.com
उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 2.1: धरती का आँगन महके - उपयोजित लेखन [Page 26]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Sulabhbharati Standard 8 Maharashtra State Board
Chapter 2.1 धरती का आँगन महके
उपयोजित लेखन | Q 1 | Page 26

RELATED QUESTIONS

वृक्ष और पंछी के बीच का संवाद लिखो।


निम्‍नलिखित मुद्दों के आधार पर कहानी लिखकर उसे उचित शीर्षक दो। 


मैंने समझा मेरा विद्रोह पाठ से 


त्योहार मनाने के उद्देश्य की वैज्ञानिकता सुनो और सुनाओ।


तुम्हें रुपयों से भरा बटुआ मिल जाए तो .....


चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________


नीचे दिए गए नोबल पुरस्कार प्राप्त विभूति के चित्र चिपकाओ। उन्हें यह पुरस्कार किस लिए प्राप्त हुआ है, बताओ।

१. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर २. सर चंद्रशेखर वेंकटरमन  ३. डॉ. हरगोबिंद खुराना ४. मदर टेरेसा
५. सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर   ६. अमर्त्यकुमार सेन  ७. वेंकटरमन रामकृष्णन ८. कैलास सत्यार्थी

यदि मैं पुस्तक होता/होती तो ......


।। हे विश्वचि माझे घर ।।


।। सौर ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा ।।


डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की आत्मकथा का अंश पढ़कर चर्चा करो।


जीवन में मॉं का स्थान असाधारण है।


भारतीय स्थानीय समय के अनुसार देश-विदेश के समय की तालिका बनाओ।


।। करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान ।।


।। आराम हराम है ।।


प्राणियों का संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।


निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -

आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस का समाज पर प्रभाव


‘मैं पंछी बोल रहा हूँ ...’ विषय पर निबंध लिखिए।


आपके विद्यालय की सैर का वर्णन करने वाला पत्र अपनी सहेली/अपने मित्र को लिखिए: (पत्र निम्‍न प्रारूप में हो।)


Write a composition in approximately 400 words in Hindi of the topic given below:

नीचे दिए गए विषय पर हिन्दी में निबन्ध लिखिए जो लगभग 400 शब्दों से कम न हो।

'उपहार देना प्यार जताने और सम्मान करने का परिचायक है वर्तमान में उपहार का स्वरूप प्यार कम, व्यापार अधिक हो गया है।' - इस कथन के पक्ष अथवा विपक्ष में अपने तर्क प्रस्तुत कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×