Advertisements
Advertisements
Question
यदि तुम्हें परी मिल जाए तो .....
Advertisements
Solution
यदि मुझे परी मिल जाए तो, मैं अपने और अपने दोस्तों के लिए ढेर सारे खिलौने माँगना चाहूँगा। मैं परी से अच्छी-अच्छी खाने की चीजें माँगूगा। मैं अपने लिए ढेर सारी खुशियाँ और रोमांचक कहानियों की पुस्तकें भी देने के लिए कहूँगा। मैं उसे कहूँगा कि वह मुझे पूरी दुनिया की सैर कराए। मैं उसके साथ उड़कर परियों के देश को देखना चाहूँगा। मैं उसके साथ चाँद, सितारे और मंगल ग्रह की भी सैर करना चाहूँगा। इसके बाद पृथ्वी की सुंदरता को भी देखना चाहूँगा। मैं उससे पूरे संसार के दुख, दर्द और गरीबी को हमेशा के लिए दूर करने के लिए कहूँगा। अपने साथ-साथ दूसरे लोगों को भी स्वस्थ और संपन्न देखना चाहता हूँ। मैं परी से कहूँगा कि वह पूरे संसार के लोगों में प्रेम, भाईचारा व बंधुत्व की भावना ला दे, जिससे पूरा विश्व एकता के सूत्र में बँध जाए।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
बीरबल की बौद्धिक चतुराई की कहानी के मुद्दों का फोल्डर बनाकर कहानी प्रस्तुत करो।
किसी मराठी निमंत्रण पत्रिका का रोमन (अंग्रेजी) में लिप्यंतरण करो।
मैंने समझा रहस्य पाठ से
गृह उद्याेगों की जानकारी प्राप्त करो और इसपर चर्चा करो।
यदि मैं पुस्तक होता/होती तो ......
उल्लेखनीय कार्य ही व्यक्ति को महान बनाते हैं।
यदि समय का चक्र रुक जाए तो ......
मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:

अपना परिचय देते हुए परिवार के बारे में दस वाक्य लिखो।
निम्नलिखित विषय पर लगभग 120 शब्दों में लघुकथा लिखिए।
आसमान में उड़ती पतंगें। देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो गए। एक लंबा समय और हम अभी भी .........
