मराठी
महाराष्ट्र राज्य शिक्षण मंडळएस.एस.सी (इंग्रजी माध्यम) इयत्ता ८ वी

‘छाते की आत्‍मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

‘छाते की आत्‍मकथा’ विषय पर निबंध लिखो।

थोडक्यात उत्तर
Advertisements

उत्तर

मैं छाता हूँ। छोटा हूँ, लेकिन बहुत उपयोगी हूँ। पूरे विश्व में लोग मेरा उपयोग करते हैं। वर्षा ऋतु में मेरे बगैर कोई अपने घर से बाहर भी नहीं निकलता है। मैं छोटे-बड़े, रंगबिरंगे अनेक रूपों में मिलता हूँ। अपनी सुविधानुसार कभी आप मुझे छोटा करके अपने थैले में डाल सकते हैं, तो कभी आप मेरा उपयोग छड़ी की भाँति भी कर सकते हैं। मैं लोगों को बरसात के साथ ही गर्मी से भी बचाता हूँ।

भारत में मेरा प्रचलन १९वीं सदी के अंत में हुआ। माना जाता है कि मेरा आविष्कार चीन में हुआ था। इसके बाद अपनी उपयोगिता के कारण मैं धीरे-धीरे पूरे विश्व में प्रसिद्ध होने लगा। चीन में शुरू-शुरू में धूप से बचने के लिए लोग मेरा उपयोग करते थे। इसके बाद मुझपर मोम की परत चढ़ाकार बरसात में मेरा उपयोग किया जाने लगा। रोम में मेरा उपयोग धूप से बचने के लिए किया जाता था। इंग्लैंड में मेरा उपयोग सबसे पहले जॉन हेरवे द्वारा किया गया था। शुरुआती दिनों में लोग मुझे पेटीकोट वाली छड़ी के रूप में जानते थे।

समय के साथ-ही-साथ मेरा रूप-रंग बदलता गया। मेरे ऊपर का कपड़ा बदला; मेरा हत्था बदला; मेरे भीतर लगने वाली तीलियाँ भी बदलीं और आज मैं आपके सामने नए-नए व आकर्षक रूप में प्रस्तुत हूँ। मेरा उपयोग आप वर्षा व धूप में तो करते ही हैं, कभी-कभी मैं छोटे-मोटे अन्य कामों में भी काम आ जाता हूँ। मेरा निर्माण मानवजाति की सेवा के लिए हुआ था और मैं अपने इस कर्तव्य को करते हुए बहुत संतुष्ट व प्रसन्न हूँ।

shaalaa.com
उपयोजित / रचनात्मक लेखन (लेखन कौशल)
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 2.1: धरती का आँगन महके - उपयोजित लेखन [पृष्ठ २६]

APPEARS IN

बालभारती Hindi Sulabhbharati Standard 8 Maharashtra State Board
पाठ 2.1 धरती का आँगन महके
उपयोजित लेखन | Q 1 | पृष्ठ २६

संबंधित प्रश्‍न

रचना के आधार पर विभिन्न प्रकार के तीन-तीन वाक्‍य पाठों से ढूँढ़कर लिखो।


‘भोजन का प्रभाव’- टिप्पणी लिखो।


मैंने समझा धरती का आँगन महके कविता से 


किसी ग्रामीण और शहरी व्यक्‍ति की दिनचर्या की तुलनात्‍मक जानकारी प्राप्त करके आपस में चर्चा करो।


निम्‍न मुद्दों के आधार पर विज्ञापन लिखो :

स्‍थल/जगह, संपर्क, पुस्तक मेला, दिनांक, समय


अंतरजाल से पद्‌मभूषण से विभूषित विभूतियों की जानकारी का संकलन करके सुनाओ।


।।श्रद्‌धा और विज्ञान, जीवन के दो पक्ष महान।।



।। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ ।।


चित्र पहचानकर उनके नाम लिखो:

____________


दिए गए चित्रों के आधार पर उचित और आकर्षक विज्ञापन तैयार करो।


हमारी सोच सकारात्मक होनी चाहिए।


अक्षर समूह में से खिलाड़ियों के नाम बताओ और लिखो।

इ ह ना सा ल वा ने  
ध्या द चं न        
व शा ध जा बा खा    
ह ल्खा सिं मि        
म री काॅ मे        
नि मि सा र्जा या      
न र स ल डु तें क चि

।। विज्ञान का फैलाओगे प्रकाश तो होगा अंधविश्वास का नाश ।।


यदि भोजन से नमक गायब हो जाए तो...


नवयुवकों की शक्ति देशहित में लगनी चाहिए।


मार्ग पर चलते हुए तुमने कुछ यातायात संकेत देखे होंगे। इन सांकेतिक चिह्न का क्या अर्थ है, लिखो:


शाक (पत्तोंवाली) और सब्जियों के पाँच-पाँच नाम सुनो और सुनाओ।


निम्नलिखित विषय पर 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए -

समाज में बढती आर्थिक असमानताएँ


आप आस्था/मनु हैं। 'ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य' इस विषय पर लगभग 100 शब्दों में अपने विचार लिखकर किसी दैनिक समाचार- पत्र के संपादक को भेजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×