English

भूमि के एक बिंदु से एक 20 मीटर ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमश: 45° और 60° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

Question

भूमि के एक बिंदु से एक 20 मीटर ऊँचे भवन के शिखर पर लगी एक संचार मीनार के तल और शिखर के उन्नयन कोण क्रमश: 45° और 60° है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।

Sum
Advertisements

Solution

मान लीजिए AB 20 मीटर ऊंचाई की इमारत है और BC ऊँचाई h मीटर का संचार मीनार है।

∴ AB = 20 m

∴ BC = h m

O अवलोकन का बिंदु है, माना बिंदु O पर संचार मीनार शिखर के उन्नयन कोण क्रमश 45° और 60° है।

∴ ∠COA = 60° और ∠BOA = 45°

ΔOAB में,

tan∠BOA = `"AB"/"AO"`

∴ tan 45° = `20/x`

∴ 1 = `20/x`

∴ x = 20 मी

∴ AO = 20 मीटर      ...(1)

ΔOAC में,

tan ∠COA = `"AC"/"AO"`

tan 60° = `"AB + BC"/"AO"`

`sqrt3 = (20 + h)/20`

20`sqrt3` = 20 + h

∴ h = 20`sqrt3` − 20

∴ h = 20(`sqrt3` − 1)

h = 20 × 0.732

h = 14.64

इस प्रकार, मीनार की ऊँचाई 14.64 मीटर है।

shaalaa.com
ऊँचाइयाँ और दूरियाँ
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 9: त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग - प्रश्नावली 9.1 [Page 159]

APPEARS IN

NCERT Ganit [Hindi] Class 10
Chapter 9 त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग
प्रश्नावली 9.1 | Q 7. | Page 159

RELATED QUESTIONS

सर्कस का एक कलाकार एक 20m लंबी डोर पर चढ़ रहा है जो अच्छी तरह से तनी हुई है और भूमि पर सीधे लगे खंभे के शिखर से बंधा हुआ है। यदि भूमि स्तर के साथ डोर द्वारा बनाया गया कोण 30° का हो तो खंभे की ऊँचाई ज्ञात कीजिए। 


आँधी आने से एक पेड़ टूट जाता है और टूटा हुआ भाग इस तरह मुड़ जाता है की पेड़ का शिखर जमीन को छूने लगता है और इसके साथ 30° का कोण बनाता है। पेड़ के पाद-बिंदु की दूरी, जहाँ पेड़ का शिखर जमीन को छूता है, 8 मीटर है। पेड़ की उँचाई ज्ञात कीजिए।


एक पेडस्टल के शिखर पर एक 1.6 मीटर ऊँची मूर्ति लगी है। भूमि के एक बिंदु से मूर्ति के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और उसी बिंदु से पेडस्टल के शिखर का उन्नयन कोण 45° है। पेडस्टल की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


7 m ऊँचे भवन के शिखर से एक केबल टॉवर के शिखर का उन्नयन कोण 60° है और इसके पाद का अवनमन कोण 45° है। टॉवर की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


समुद्र-तल से 75 m ऊँची लाइट हाउस के शिखर से देखने पर दो समुद्री जहाजों के अवनमन कोण 30° और 45° हैं। यदि लाइट हाउस के एक ही ओर एक जहाज दूसरे जहाज के ठीक पीछे हो तो दो जहाजों के बिच की दूरी ज्ञात कीजिए।


मीनार के आधार से और एक सरल रेखा में 4 m और 9 m की दूरी पर स्थित दो बिंदुओं से मीनार के शिखर के उन्नयन कोण पूरक कोण हैं। सिद्ध कीजिए की मीनार की ऊँचाई 6 m है।


सूर्य का उस समय उन्नयन कोण ज्ञात कीजिए, जब h मीटर ऊँचे एक खंभे की छाया की लंबाई `sqrt(3)` h मीटर है।


15 मीटर लंबी एक सीढ़ी एक ऊर्ध्वाधर दीवार के ठीक ऊपरी सिरे पर पहुँच पाती है। यदि सीढ़ी इस समय दीवार से 60° का कोण बनाती है, तो दीवार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


किसी बिंदु से एक मीनार की चोटी का उन्नयन कोण 30° है। यदि प्रेक्षक दीवार की ओर 20 मीटर चलता है, तो उन्नयन कोण में 15° की वृद्धि हो जाती है। मीनार की ऊँचाई ज्ञात कीजिए।


h ऊँचाई की किसी मीनार की चोटी से दो वस्तुओं, जो मीनार के आधार वाली रेखा में स्थित हैं, के अवनमन कोण α और β (β > α) हैं। दोनों वस्तुओं के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए। 


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×