Advertisements
Advertisements
Question
अंदाज़ा लगाओ कि बकरवाल और चांगपा लोगों की जिंदगी में कौन-सी बातें मिलती-जुलती हो सकती हैं? और क्या फ़र्क है?
Advertisements
Solution
बकरवाल और चांगपा लोगों की जिंदगी में मिलती जुलती बातें -
- दोनों जम्मू कश्मीर के पहाड़ों में रहते हैं।
- दोनों एक जगह से दूसरी जगह घूमते रहते हैं।
- वे दोनों बकरियों, याक, भेड़ आदि तरह के जानवरों पर निर्भर हैं।
- वे ऊन आदि बेचकर अपनी जीविका चलाते हैं।
बकरवाल और चांगपा लोगों में अंतर -
- बकरवाल लोग सभी तरह की बकरियों और भेड़ों को पालते हैं तथा किसी भी स्थान पर चारे के लिए ले जाते हैं।
- बकरवाल लोग कम ऊँचाई वाली पहाड़ियों पर रहते हैं।
- जबकि चांगपा लोग विशेष तरह की बकरियों को पालते हैं।
- चांगपा लोगों की भेड़ जो ज्यादा ऊँचाईयों पर रहती है ज्यादा मुलायम तथा अच्छे किस्म की ऊन देती हैं।
- चांगपा लोग ज्यादा ऊँचाई वाले पहाड़ों पर रहते हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
क्या तुम कभी टेंट में रहे हो? कहाँ? कैसा अनुभव था?
तुमने किस-किस तरह के घर देखे हैं? उनके बारे में बताओ। चित्र भी बनाओ।
तुम कभी पहाड़ी इलाके में गए हो? कहाँ?
ऐसे पाँच उदाहरण सोचो और लिखो कि जानवर तुम्हारी जिंदगी से कैसे जुड़े हैं।
क्या भेड़-बकरियों को अपने शरीर के बाल की ज़रूरत नहीं होती, चर्चा करो।
तुमने पढ़ा कि चांगथांग इलाके में तापमान 0°C से काफ़ी कम हो जाता है। टी.वी. या अखबार में देखकर बताओ कि और कौन-से शहर हैं जिनका तापमान 0°C से भी कम हो जाता है। वे शहर भारत के हो सकते हैं या किसी और देश के भी। किन महीनों में तुम्हें ऐसे तापमान की खबरें देखने को मिलेंगी?
क्या तुम्हारे इलाके में भी अलग-अलग तरह के घर हैं? अगर हाँ, तो इसके कारण सोचो।
तुम्हारे घर में क्या कोई खास बात है? जैसे - ज़्यादा बारिश होती है तो ढलवाँ छत या बड़ा बरामदा, जहाँ गर्मियों में सोते हो और धूप में कुछ सुखाते हो।
इस चित्र को देखो। क्या इसमें कुछ घर पहचान पा रहे हो? ये लकड़ी और मिट्टी के घर हैं जिनमें सर्दियों में कोई नहीं रहता। गर्मियों में बकरवाल लोग यहाँ रहने आते हैं जब वे बकरियों को चराने के लिए पहाड़ों की उँचाइयों पर ले जाते हैं।
तुमने जम्मू-कश्मीर के तरह-तरह के बसेरों के बारे में पढ़ा - कुछ ऊँचे पहाड़ पर, कुछ पानी में, कुछ जिनमें लकड़ी और पत्थर पर सुंदर डिज़ाइन हैं, कुछ जिन्हें बाँधकर किसी और जगह भी ले जाया जा सकता है।
यह घर तुम्हारे घर से कैसे अलग हैं?
