English

आकृति में PS कोण QPR का समद्विभाजक है। सिद्ध कीजिए कि QSSRPQPRQSSR=PQPR है।

Advertisements
Advertisements

Question

आकृति में PS कोण QPR का समद्विभाजक है। सिद्ध कीजिए कि `"QS"/"SR" = "PQ"/"PR"` है।

 

Theorem
Advertisements

Solution

ज्ञात है: ∆PQR में शीर्ष कोण ∠QPR का समद्विभाजक PS, आधार QR को S बिन्दु पर प्रतिच्छेद करता है।

रचना: QP को आगे बढ़ाया। बिन्दु R से TR || PS रेखाखण्ड खींचा जो QP को बिन्दु T पर प्रतिच्छेद करता है (देखिए आकृति)।

चूँकि PS || TR को QT तिर्यक रेखा प्रतिच्छेद करती है।

⇒ ∠QPS = ∠PTR …(1)

चूँकि PS || TR को तिर्यक रेखा PR प्रतिच्छेद करती है।

⇒ ∠SPR = ∠PRT …(2) [एकान्तर कोण हैं।]

⇒ ∠QPS = ∠SPR …(3)

⇒ [PS, ∠QPR का समद्विभाजक दिया है]

⇒ ∠PTR = ∠PRT [समीकरण (1), (2) एवं (3) से]

⇒ PT = PR …(4) [समान कोणों की सम्मुख भुजाएँ हैं|

अब ∆QRT में, PS || TR

⇒ `"QS"/"SR" = "PQ"/"PT"` ..........[प्रमेय 6.1 से]

⇒ `"QS"/"SR" = "PQ"/"PR"` ........[∵ PT = PR समीकरण (4) से]

इति सिद्धम्

shaalaa.com
त्रिभुजों की समरूपता
  Is there an error in this question or solution?

RELATED QUESTIONS

आकृति में, DE || BC है। AD ज्ञात कीजिए:

 


किसी ∆PQR की भुजाओं PQ और PR पर क्रमशः बिंदु E और F स्थित हैं। निम्नलिखित स्थिति के लिए, बताइए कि क्या EF || QR है:

PE = 3.9 cm, EQ = 3 cm, PF = 3.6 cm और FR = 2.4 cm


आकृति में यदि LM || CB और LN || CD हो तो सिद्ध कीजिए कि `"AM"/"AB" = "AN"/"AD"` है।


आकृति में DE || OQ और DF || OR है। दर्शाइए कि EF || QR है।

 


आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए कि एक त्रिभुज की किन्हीं दो भुजाओं के मध्य-बिंदुओं को मिलाने वाली रेखा तीसरी भुजा के समांतर होती है। (याद कीजिए कि आप कक्षा IX में ऐसा कर चुके हैं)।


आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय का प्रयोग करते हुए सिद्ध कीजिए कि एक त्रिभुज की एक भुजा के मध्य-बिंदु से होकर दूसरी भुजा के समांतर खींची गई रेखा तीसरी भुजा को समद्विभाजित करती है।(याद कीजिए कि आप इसे कक्षा IX में सिद्ध कर चुके हैं।)


यह दिया है कि `(BC)/(QR) = 1/3` के साथ ΔABC ~ ΔPQR, है। तब `(ar(PRQ))/(ar(BCA))` बराबर ______ है।


यदि ∆ABC ~ ∆QRP, `(ar(ABC))/(ar(PQR)) = 9/4`, AB = 18 cm और BC = 15 cm है, तो PR बराबर ______ है।  


क्या निम्नलिखित कथन सत्य है? क्यों?

“दो चतर्भज समरूप होते हैं. यदि उनके संगत कोण बराबर हों”


समरूप त्रिभुजों की जोड़ी की कच्ची आकृति बनाइए । उन्हें नाम दें । उनके सर्वांगसम कोण समान चिह्नों से दर्शाएँ । त्रिभुजों की संगत भुजाओं की लंबाइयाँ समानुपात में हों ऐसी संख्याएँ दर्शाइए ।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×