Advertisements
Advertisements
Question
आकृति में दर्शाएनुसार बिंदु T यह आयत PQRS के अंतर्भाग में स्थित है। तो सिद्ध कीजिए कि, TS2 + TQ2 = TP2 + TR2 (आकृति में दर्शाएअनुसार रेख AB || भुजा SR ऐसा खींचिए कि A-T-B)
Advertisements
Solution
रचना: बिंदु T से रेख AB || भुजा SR इस प्रकार खींचो कि A-T-B, P-A-S और Q-B-R.
उपपत्ति: रेख PS || रेख QR .......(आयात की सम्मुख भुजा)
∴ रेख AS || रेख BR ..........(P-A-S और Q-B-R)
रेख AB || रेख SR ............(रचना)
∴ `square`ASRB एक समांतर चतुर्भुज है | .......(परिभाषा से)
∠PSR = 90° ..........(आयत PQRS का कोण)
∴ `square`ASRB एक आयत है | ....(समांतर चतुर्भुज में यदि एक कोण समकोण हो, तो वह आयत होता है)
∠SAB = ∠ABR = 90° ......(आयत के कोण)
∴ रेख TA ⊥ भुजा PS और रेख TB ⊥ भुजा QR ............(1)
AS = BR ..........(आयत की सम्मुख भुजाएँ सर्वांगसम होती है) ........(2)
उसी प्रकार, हम सिद्ध क्र सकते है, AP = BQ ..........(3)
ΔTAS में,
∠TAS = 90° ........[(1) से]
∴ पायथागोरस के प्रमेय से,
TS2 = TA2 + AS2 ........(4)
ΔTBQ में,
∠TBQ = 90° ........[(1) से]
पायथागोरस के प्रमेय से,
TQ2 = TB2 + BQ2 .................(5)
(4) और (5) को जोड़ने पर,
TS2 + TQ2 = TA2 + AS2 + TB2 + BQ2 .................(6)
ΔTAP में,
∠TAP = 90° ........[(1) से]
∴ पायथागोरस के प्रमेय से,
TP2 = TA2 + AP2 ......(7)
ΔTBR में,
∠TBR = 90° ........[(1) से]
∴ पायथागोरस के प्रमेय से,
TR2 = TB2 + BR2 .........(8)
(7) और (8) को जोड़ने पर,
TP2 + TR2 = TA2 + AP2 + TB2 + BR2
∴ TP2 + TR2 = TA2 + BQ2 + TB2 + AS2 ....[(2) और (3) से] .......(9)
∴ (6) और (9) से,
TS2 + TQ2 = TP2 + TR2.
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
किसी आयत की लंबाई 35 सेमी तथा चौड़ाई 12 सेमी हो तो उस आयत के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
आकृति में M यह भुजा QR का मध्यबिंदु है। ∠PRQ = 90° तो सिद्ध कीजिए कि, PQ2 = 4PM2 - 3PR2

किसी रास्ते के दोनों ओर स्थित घरों की दीवारें एक दूसरे के समांतर हैं। 5.8 मी लंबाई वाली सीढी़ का सिरा रास्ते पर हो और उसका ऊपरी सिरा घर के 4 मीटर ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक पहुँचता है। उसी स्थान से सीढी़ को रास्ते के दूसरी ओर झुकाने पर उसका ऊपरी सिरा दूसरे घर के 4.2 मीटर ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक पहुँचता हो तो रास्ते की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
किसी आयत की भुजाएँ क्रमश: 11 सेमी तथा 60 सेमी हों तो उसके विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
किसी आयत का क्षेत्रफल 192 वर्ग सेमी तथा उसकी लंबाई 16 सेमी हो, तो उस आयत के विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
किसी समबाहु त्रिभुज की ऊँचाई `sqrt3` सेमी हो, तो उस त्रिभुज के भुजा की लंबाई तथा उसकी परिमिति ज्ञात कीजिए।
सीमा और नेहा ने एक ही स्थान से पूर्व और उत्तर दिशा में एक ही गति से चलना प्रारंभ किया, दो घंटे पश्चात उनके बीच की दूरी `15sqrt2` किमी हो तो उनकी प्रतिघंटा गति ज्ञात कीजिए।
किसी समद्विबाहु त्रिभुज में सर्वांगसम भुजाओं की लंबाई 13 सेमी तथा आधार की लंबाई 10 सेमी हो तो उस त्रिभुज की माध्यिकाओं के संगमन बिंदु से आधार के सम्मुख शीर्षबिंदु तक की दूरी ज्ञात कीजिए।
यदि a, b, c त्रिभुज की भुजाएँ हैं और a2 + b2 = c2 हो, तो उस त्रिभुज के प्रकार का नाम लिखिए?
यदि वर्ग के विकर्ण की लंबाई 10`sqrt2` सेमी हो, तो उस वर्ग की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
