Advertisements
Advertisements
Question
किसी रास्ते के दोनों ओर स्थित घरों की दीवारें एक दूसरे के समांतर हैं। 5.8 मी लंबाई वाली सीढी़ का सिरा रास्ते पर हो और उसका ऊपरी सिरा घर के 4 मीटर ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक पहुँचता है। उसी स्थान से सीढी़ को रास्ते के दूसरी ओर झुकाने पर उसका ऊपरी सिरा दूसरे घर के 4.2 मीटर ऊँचाई पर स्थित खिड़की तक पहुँचता हो तो रास्ते की चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution

आकृति में, रेख XB और रेख YD यह रास्ते के दोनों और स्थित घरों की दीवारों को दर्शाता है |
रेख AC यह सीढ़ी के पहले स्तर तथा रेख CE यह सीढ़ी के दूसरे स्तर को दर्शाती हो |
AC = CE = 5.8 मीटर, AB = 4 मीटर और DE = 4.2 मीटर.
ΔABC में, ∠ABC = 90°
∴ पायथागोरस के प्रमेय से,
AC2 = AB2 + BC2
∴ 5.82 = 42 + BC2
∴ 33.64 = 16 + BC2
∴ BC2 = 33.64 - 16
∴ BC2 = 17.64
∴ BC = 4.2 मीटर .............(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)
ΔEDC में, ∠EDC = 90° .............(दिया है)
∴ पायथागोरस के प्रमेय से,
CE2 = DE2 + CD2
∴ 5.82 = 4.22 + CD2
∴ CD2 = 5.82 - 4.22
∴ CD2 = 33.64 - 17.64
∴ CD2 = 16
∴ CD = 4 मीटर .....(दोनों पक्षों का वर्गमूल लेने पर)
BD = BC + CD ...............(B-C-D)
∴ BD = 4.2 + 4
∴ BD = 8.2 मीटर
रास्ते की चौड़ाई 8.2 मीटर है |
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
आकृति में M यह भुजा QR का मध्यबिंदु है। ∠PRQ = 90° तो सिद्ध कीजिए कि, PQ2 = 4PM2 - 3PR2

आकृति में रेख PS यह ΔPQR की माध्यिका है और PT ⊥ QR तो सिद्ध कीजिए कि,
(1) PR2 = PS2 + QR × ST + `("QR"/2)^2`
(2) PQ2 = PS2 - QR × ST + `("QR"/2)^2`

आकृति में दर्शाएनुसार बिंदु T यह आयत PQRS के अंतर्भाग में स्थित है। तो सिद्ध कीजिए कि, TS2 + TQ2 = TP2 + TR2 (आकृति में दर्शाएअनुसार रेख AB || भुजा SR ऐसा खींचिए कि A-T-B)
निम्नलिखित बहुवैकल्पिक प्रश्न के दिए गए उत्तरों में से उचित विकल्प चुनकर लिखिए।
समकोण त्रिभुज में समकोण बनानेवाली भुजाओं के वर्गों का योगफल 169 हो तो उसके कर्ण की लंबाई कितनी होगी?
किसी आयत की भुजाएँ क्रमश: 11 सेमी तथा 60 सेमी हों तो उसके विकर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
किसी समकोण त्रिभुज में समकोण बनाने वाली भुजाएँ क्रमश: 9 सेमी तथा 12 सेमी हों तो उस त्रिभुज के कर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
किसी समद्विबाहु समकोण त्रिभुज के भुजा की लंबाई x हो, तो उसके कर्ण की लंबाई ज्ञात कीजिए।
ΔABC में ∠BAC = 90°, रेख BL तथा रेख CM, यह ΔABC की माध्यिकाएँ हों तो सिद्ध कीजिए कि, 4(BL2 + CM2) = 5 BC2

ΔABC में रेख AD ⊥ रेख BC और DB = 3CD, तो सिद्ध कीजिए कि : 2AB2 = 2AC2 + BC2
यदि वर्ग के विकर्ण की लंबाई 10`sqrt2` सेमी हो, तो उस वर्ग की भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
