Advertisements
Advertisements
Question
₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
Advertisements
Solution
माना किरन को मिलने वाली राशि = ₹ x है।
तब, सलमा को मिलने वाली राशि = ₹ (x + 1000)
और जेनिफर को मिलने वाली राशि = ₹ (x + 500)
प्रश्न के अनुसार,
x + x + 1000 + x + 500 = 13500
⇒ 3x + 1500 = 13500
⇒ 3x = 13500 – 1500
⇒ 3x = 12000
⇒ x = `12000/3`
अतः, जेनिफर को मिलने वाली राशि = ₹ 4000 + ₹ 500 = ₹ 4500
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
लक्ष्मी एक बैंक में खजांची है। उसके पास नगदी के रूप में रु 100, रु 50 व रु. 10 वाले नोट हैं। उनकी संख्याओं में क्रमश: 2 : 3 : 5 का अनुपात है और उनका कुल मूल्य रु 4,00,000 है। उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने नोट हैं?
मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5 वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है। मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है?
7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –
10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।
यदि दो संख्याओं का योग 93 है और इनमें से एक x है, तो दूसरी संख्या 93 – x होगी।
कौस्तुभ के पास 60 फूल थे। वह एक मंदिर में इनमें से कुछ फूल चढ़ाता है और पाता है कि उसके शेष फूलों और प्रारंभिक फूलों का अनुपात 3:5 है। उस मंदिर में उसके द्वारा चढ़ाए गये फूलों की संख्या ज्ञात कीजिए।
हमीद के पास विभिन्न फलों की तीन पेटियाँ हैं। पेटी A का भार पेटी B के भार से `2 1/2` kg अधिक है और पेटी C का भार पेटी B के भार `10 1/4` kg अधिक है। तीनों पेटियों का कुल भार `48 3/4` kg है। A का भार कितने किलोग्राम है?
एक आयत का परिमाप 240 cm है। यदि इसकी लंबाई में 10% की वृद्धि हो जाए और चौड़ाई में 20% की कमी हो जाए, तो आयत का परिमाप वही रहता है। आयत की लंबाई और चौड़ाई ज्ञात कीजिए।
एक कर्मचारी किसी कंपनी में 30 दिन के ठेके पर इस प्रतिबंध के साथ नियुक्त किया गया कि उसे प्रत्येक दिन कार्य करने के ₹ 120 मिलेंगे तथा प्रत्येक दिन नहीं कार्य करने के लिए ₹ 10 का दंड देना पड़ेगा। यदि उसे कुल ₹ 2300 प्राप्त हुए हैं, तो वह कुल कितने दिन अनुपस्थित रहा?
एक बढ़ई एक पलंग बनाने के लिए ₹ 2600 लेता है। इसमें प्रयोग की गयी सामग्री की लागत ₹ 1100 है तथा मजदूरी ₹ 200 प्रति घंटा है। बढ़ई ने कितने घंटे कार्य किया?
