Advertisements
Advertisements
प्रश्न
ΔMNT ~ ΔQRS, बिंदु T से खींचे गए शीर्षलंब की लंबाई 5 तथा बिंदु S से खींचे गए शीर्षलंब की लंबाई 9 है, तो `("A"(Δ"MNT"))/("A"(Δ"QRS"))` यह अनुपात ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
माना, ΔMNT में शीर्षबिंदु T से खींचा गया शीर्षलंब TX और ΔQRS में शीर्षबिंदु S से खींचा गया शीर्षलंब SY इस प्रकार है कि , M-X-N और R-Y-Q.
TX = 5 और SY = 9.
∵ ΔMNT ∼ ΔQRS .........(दत्त)
∴ ∠M ≅ ∠Q .........(समरूप त्रिभुजों के संगत कोण) ....(1)
ΔMXT और ΔQYS में,
∠XMT ≅ ∠YQS .....[(1) से]
∠MXT ≅ ∠QYS ......(प्रत्येक 90°)
∴ ΔMXT ∼ ΔQYS ......(समरूपता की को-को कसौटी)
∴ `"TM"/"SQ" = "TX"/"SY"` ....(समरूप त्रिभुजों की संगत भुजाएँ समानुपात होती है)
∴ `"TM"/"SQ" = 5/9` ..........(2)
ΔMNT ∼ ΔQRS .................(दत्त)
`("A"(Δ"MNT"))/("A"(Δ"QRS")) = "TM"^2/"SQ"^2` .....(समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का प्रमेय)
∴ `("A"(Δ"MNT"))/("A"(Δ"QRS")) = ("TM"/"SQ")^2`
∴ `("A"(Δ"MNT"))/("A"(Δ"QRS")) = (5/9)^2 = 25/81`
∴ `("A"(Δ"MNT"))/("A"(Δ"QRS")) = underline(25/81)` है |
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
संलग्न आकृति में AP ⊥ BC, AD || BC, तो A(ΔABC) : A(ΔBCD) का मान ज्ञात कीजिए।

ΔABC ~ ΔPQR, A(ΔABC) = 80, A(ΔPQR) = 125 तो निम्नलिखित रिक्त चौखटों को पूरा कीजिए।
`("A"(Δ"ABC"))/("A"(Δsquare)) = 80/125 = square/square`
∴ `"AB"/"PQ" = square/square`
ΔLMN ~ ΔPQR, 9 × A(ΔPQR ) = 16 × A (ΔLMN), यदि QR = 20 तो MN का मान ज्ञात कीजिए।
दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफल 225 वर्ग सेमी तथा 81 वर्ग सेमी है। यदि छोटे त्रिभुज की एक भुजा की लंबाई 12 सेमी हो तो बड़े त्रिभुज की संगत भुजा की लंबाई ज्ञात कीजिए।
समबाहु ΔABC तथा ΔDEF में, A(ΔABC) : A(ΔDEF) = 1 : 2 होने पर AB = 4 हो तो DE की लंबाई कितनी?
ΔABC में B – D – C और BD = 7, BC = 20, तो निम्नलिखित अनुपात ज्ञात कीजिए।

`(A(∆ABD))/(A(∆ABC))`
ΔABC में B - D – C और BD = 7, BC = 20 तो निम्नलिखित अनुपात ज्ञात कीजिए।
`("A"(Δ"ADC"))/("A"(Δ"ABC"))`

यदि ΔABC ∼ΔPQR, AB : PQ = 4 : 5 तथा A(ΔPQR) = 125 सेमी2 हो, तो A(ΔABC) का मान ज्ञात करो.
ΔABC में रेख DE || भुजा BC | यदि 2A(ΔADE) = A(⬜ DBCE), तो AB : AD का मान ज्ञात कीजिए तथा सिद्ध कीजिए BC = `sqrt3` DE |
यदि Δ ABC और ~ Δ PQR और AB : PQ = 2 : 3 तो `(A(Δ "ABC"))/(A(Δ "PQR")` का मान ज्ञात कीजिए।
