मराठी

किसी वृत्त के 200° केंद्रीय कोण वाले एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 770 cm2 है। इस त्रिज्यखंड के संगत चाप की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

किसी वृत्त के 200° केंद्रीय कोण वाले एक त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल 770 cm2 है। इस त्रिज्यखंड के संगत चाप की लंबाई ज्ञात कीजिए।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

माना त्रिज्यखंड AOBA की त्रिज्या r है।


दिया गया है, त्रिज्यखंड AOBA का केंद्रीय कोण = θ = 200°

और त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल, AOBA = 770 cm2

हम जानते हैं कि, त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल = `(pi"r"^2)/360^circ xx θ^circ`

∴ त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल, 770 = `(pi"r"^2)/360^circ xx 200`

⇒ `(77 xx 18)/pi` = r2

⇒ r2 = `(77 xx 18)/22 xx 7`

⇒ r2 = 9 × 49

⇒ r = 3 × 7

∴ r = 21 cm

तो, त्रिज्यखंड AOBA की त्रिज्या = 21 cm।

अब, इस त्रिज्यखंड के संगत चाप की लंबाई = केंद्रीय कोण × त्रिज्या  ...`[∵ θ = l/"r"]`

= `200 xx 21 xx pi/180^circ`  ...`[∵ 1^circ = pi/180^circ "R"]`

= `20/18 xx 21 xx 22/7`

= `220/3 "cm"`

= `73 1/3 "cm"`

अतः, संगत चाप की आवश्यक लंबाई `73 1/3 "cm"` है।

shaalaa.com
त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल - प्रश्नावली 11.4 [पृष्ठ १३७]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
पाठ 11 वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्नावली 11.4 | Q 15. | पृष्ठ १३७

संबंधित प्रश्‍न

त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है। ज्ञात कीजिए

चाप की लंबाई  [प्रयोग कीजिए= `22/7`]


15 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की एक जीवा केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करती है। वृत्त के संगत लघु और प्रमुख खण्डों के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 3.14 और `sqrt3 = 1.73`]


15 m भुजा वाले एक वर्गाकार घास के मैदान के एक कोने पर लगे खूँटे से एक घोड़े को 5 m लंबी रस्सी से बाँध दिया गया है। ज्ञात कीजिए:

  1. मैदान के उस भाग का क्षेत्रफल जहाँ घोड़ा घास चर सकता है।
  2. चरे जा सकने वाले क्षेत्रफल में वृद्धि, यदि घोड़े को 5 m लंबी रस्सी के स्थान पर 10 m लंबी रस्सी से बाँध दिया जाए। [उपयोग = 3.14]


एक वृत्ताकार मेजपोश, जिसकी त्रिज्या 32 सेमी है, में बीच में एक समबाहु ABC त्रिभुज छोड़ते हुए एक डिजाइनर बना हुआ है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस छायांकित डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।  [उपयोग Π = 22/7]


यदि त्रिज्या r वाले एक वृत्त के एक चाप की लंबाई त्रिज्या 2r वाले एक वृत्त के चाप की लंबाई के बराबर हो, तो पहले वृत्त के संगत त्रिज्यखंड का कोण दूसरे वृत्त के संगत त्रिज्यखंड के कोण का दोग़ना होता है? क्या यह कथन असत्य है? क्यों?


दो वृत्तों की परिधियाँ बराबर हैं। क्या यह आवश्यक है कि इन वृतों के क्षेत्रफल भी बराबर हों? क्यों?


त्रिज्या 14 cm वाले एक वृत्त के लघु वृत्तखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, जिसके संगत त्रिज्यखंड का कोण 60° है।


किसी वृत्ताकार खेल के मैदान का क्षेत्रफल 22176 m2 है। इस मैदान पर 50 रु प्रति मीटर की दर से बाड़ लगवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


176 m की दूरी तय करने (घूमने) में, 1.54 m2 क्षेत्रफल वाले एक वृत्ताकार पहिये द्वारा लगाये जाने वाले चक्करों की संख्या ज्ञात कीजिए।

त्रिज्या 21 cm वाले एक वृत्त के 120कोण वाले त्रिज्यखंड और उसके संगत दीर्घ त्रिज्यखंड के क्षेत्रफलों का अंतर ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×