मराठी

चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई है। चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है?

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

चंद्रमा का व्यास पृथ्वी के व्यास का लगभग एक चौथाई है। चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन की कौन-सी भिन्न है?

बेरीज
Advertisements

उत्तर

मान लीजिए पृथ्वी का व्यास d है। इसलिए, पृथ्वी की त्रिज्या `d/2` होगी।

चंद्रमा का व्यास `d/4` होगा, और चंद्रमा की त्रिज्या `d/8` होगी।

चंद्रमा का आयतन = `4/3pir^3=4/3pi(d/8)^3=1/512xx4/3pid^3`

पृथ्वी का आयतन = `4/3pi^3=4/3pi(d/2)^3=1/8xx4/3pid^3`

`"चंद्रमा का आयतन"/"पृथ्वी का आयतन"` = `(1/512xx4/3pid^3)/(1/8xx4/3pid^3)=1/64`

⇒ चंद्रमा का आयतन = `1/64" पृथ्वी का आयतन"`

अतः, चंद्रमा का आयतन पृथ्वी के आयतन का `1/64` है।

shaalaa.com
गोले का आयतन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन - प्रश्नावली 11.4 [पृष्ठ १७२]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 9
पाठ 11 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
प्रश्नावली 11.4 | Q 4. | पृष्ठ १७२

संबंधित प्रश्‍न

उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसकी त्रिज्या 7 cm है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 cm है। यदि इस धातु का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति cm3 है, तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


व्यास 10.5 cm वाले एक अर्धगोलाकार कटोरे में कितने लीटर दूध आ सकता है?

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


एक अर्धगोलाकार टंकी 1 cm मोटी लोहे की चादर (Sheet) से बनी है। यदि इसकी आंतरिक त्रिज्या 1 m है तो टंकी को बनाने में लगे लोहे का आयतन ज्ञात कीजिए।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


दवाई का एक कैपसूल (Capsule) 3.5 mm व्यास का एक गोला (गोली) है। इस कैपसूल को भरने के लिए कितनी दवाई (mm3 में) की आवश्यकता होगी?

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


किसी घर के कंपाउंड की सामने की दीवार को 21 सेमी व्यास वाले लकड़ी के गोलों को छोटे आधारों पर टिका कर सजाया जाता है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस प्रकार के आठ गोलों का प्रयोग इस कार्य के लिए किया जाना है और इन गोलों को चाँदी वाले रंग में पेंट करवाना है। प्रत्येक आधार 1.5 सेमी त्रिज्या और ऊँचाई 7 सेमी का एक बेलन है तथा इन्हें काले रंग से पेंट करवाना है। यदि चाँदी वाले रंग का पेंट करवाने की दर 25 पैसे प्रति सेमी है तथा काले रंग का पेंट करवाने की दर 5 पैसे प्रति सेमी2 हो, तो पेंट करवाने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


एक गोले का आयतन उस बेलन के आयतन का `2/3` होता है जिसकी ऊँचाई और व्यास गोले के व्यास के बराबर है।


एक ही धातु के बने दो ठोस गोलों का भार 5920 g और 740 g है। यदि छोटे गोले का व्यास 5 cm है, तो बड़े गोले की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।


दो गोलों के आयतनों का अनुपात 64 : 27 है। इनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


4 cm भुजा वाले एक घन के अंदर एक गोला है जो उसकी भुजाओं को स्पर्श करता है। इन दोनों के बीच में रिक्त स्थान का आयतन ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×