मराठी

लोहे के सत्ताइस ठोस गोलों को पिघलाकर, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या r है और पृष्ठीय क्षेत्रफल S है, एक बड़ा गोला बनाया जाता है जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल S’ है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

लोहे के सत्ताइस ठोस गोलों को पिघलाकर, जिनमें से प्रत्येक की त्रिज्या r है और पृष्ठीय क्षेत्रफल S है, एक बड़ा गोला बनाया जाता है जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल S’ है। ज्ञात कीजिए:

  1. नए गोले की त्रिज्या r'
  2. S और S' का अनुपात
बेरीज
Advertisements

उत्तर

(i) लोहे के 1 ठोस गोले की त्रिज्या = r

1 ठोस लोहे के गोले का आयतन = `4/3pir^3`

27 ठोस लोहे के गोले का आयतन = `27xx4/3pir^3`

लोहे के 27 ठोस गोलों को पिघलाकर 1 लोहे का गोला बनाया जाता है। अतः इस लोहे के गोले का आयतन 27 ठोस लोहे के गोले के आयतन के बराबर होगा। मान लीजिए इस नए गोले की त्रिज्या r' है।

नए ठोस लोहे के गोले का आयतन = `4/3pi(r"'")^3`

`4/3pi(r"'")^3` = `27xx4/3pir^3`

(r')3 = 27r3

r' = 3r

(ii) r त्रिज्या वाले 1 ठोस लोहे के गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4πr2

त्रिज्या r' वाले लोहे के गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4π (r')2

= 4 π (3r)2 = 36 πr2

`S/(S"'")` = `(4pir^2)/(36pir^2)`

= `1/9`

= 1 : 9

shaalaa.com
गोले का आयतन
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 11: पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन - प्रश्नावली 11.4 [पृष्ठ १७३]

APPEARS IN

एनसीईआरटी Ganit [Hindi] Class 9
पाठ 11 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन
प्रश्नावली 11.4 | Q 9. | पृष्ठ १७३

संबंधित प्रश्‍न

उस ठोस गोलाकार गेंद द्वारा हटाए गए (विस्थापित) पानी का आयतन ज्ञात कीजिए, जिसका व्यास 28 m है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


धातु की एक गेंद का व्यास 4.2 cm है। यदि इस धातु का घनत्व 8.9 ग्राम प्रति cm3 है, तो इस गेंद का द्रव्यमान ज्ञात कीजिए।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


उस गोले का आयतन ज्ञात कीजिए जिसका पृष्ठीय क्षेत्रफल 154 cm2 है।

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


किसी भवन का गुंबद एक अर्धगोले के आकार का है। अंदर से, इसमें सफेदी कराने में ₹ 4989.60 व्यय हुए। यदि सफेदी कराने की दर ₹ 20 प्रति वर्ग मीटर है, तो ज्ञात कीजिए:

  1. गुंबद का आंतरिक वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल
  2. गुंबद के अंदर की हवा का आयतन

`["मान लीजिए "pi=22/7]`


एक लकड़ी के बुकशेल्फ (Book-Shelf) की बाहरी विमाएँ निम्न हैं: ऊँचाई = 110 सेमी, गहराई = 25 सेमी, चौड़ाई = 85 सेमी ( देखिए आकृति)। प्रत्येक स्थान पर तख्तों की मोटाई 5 सेमी है। इसके बाहरी फलकों पर पालिश कराई जानी है और आंतरिक फलकों पर पेंट किया जाना है। यदि पालिश कराने की दर 20 पैसे प्रति सेमी है और पेंट कराने की दर 10 पैसे प्रति सेमी2 है, तो इस बुक-शैल्फ पर पालिश और पेंट कराने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


किसी घर के कंपाउंड की सामने की दीवार को 21 सेमी व्यास वाले लकड़ी के गोलों को छोटे आधारों पर टिका कर सजाया जाता है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस प्रकार के आठ गोलों का प्रयोग इस कार्य के लिए किया जाना है और इन गोलों को चाँदी वाले रंग में पेंट करवाना है। प्रत्येक आधार 1.5 सेमी त्रिज्या और ऊँचाई 7 सेमी का एक बेलन है तथा इन्हें काले रंग से पेंट करवाना है। यदि चाँदी वाले रंग का पेंट करवाने की दर 25 पैसे प्रति सेमी है तथा काले रंग का पेंट करवाने की दर 5 पैसे प्रति सेमी2 हो, तो पेंट करवाने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।


पानी को संचरित करने वाली एक टंकी एक घन के आकार की है। इसे पूरा भरने पर, इसमें पानी का आयतन 15.625 m3 है। यदि इस समय टंकी में पानी की  गहराई 1.3 m है तो इस टंकी में से पहले से प्रयक्त किए गए पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


यदि 4.2 cm व्यास वाली एक गोलाकार गेंद को पूर्णत : पानी में डुबो दिया जाए, तो उसके द्वारा विस्थापित पानी का आयतन ज्ञात कीजिए।


दो गोलों के आयतनों का अनुपात 64 : 27 है। इनके पृष्ठीय क्षेत्रफलों का अनुपात ज्ञात कीजिए।


4 cm भुजा वाले एक घन के अंदर एक गोला है जो उसकी भुजाओं को स्पर्श करता है। इन दोनों के बीच में रिक्त स्थान का आयतन ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×