मराठी

आकृति में दिए हुए समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। साथ ही, शीर्ष A से भुजा DC पर शीर्षलंब की लंबाई ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

आकृति में दिए हुए समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। साथ ही, शीर्ष A से भुजा DC पर शीर्षलंब की लंबाई ज्ञात कीजिए।

बेरीज
Advertisements

उत्तर

माना एक त्रिभुज BCD की भुजाएँ a = 12 cm, b = 17 cm और c = 25 cm हैं और समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई h है।

समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल, ABCD = 2(त्रिभुज BCD का क्षेत्रफल)  ...(I)

अब, त्रिभुज BCD की अर्ध-परिमाप होगी -

`s = (a + b + c)/2`

= `(12 + 17 + 25)/2`

= `54/2`

= 27 cm

त्रिभुज BCD का क्षेत्रफल = `sqrt(s(s - a)(s - b)(s - c))`  ...[हीरोन के सूत्र द्वारा]

= `sqrt(27(27 - 12)(27 - 17)(27 - 25))`

= `sqrt(27 xx 15 xx 10 xx 2)`

= `sqrt(9 xx 3 xx 3 xx 5 xx 5 xx 2 xx 2)`

= 3 × 3 × 5 × 2 cm2

= 90 cm2

इसलिए, समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल = 2 × त्रिभुज BCD का क्षेत्रफल

 = 2 × 90 cm2

 = 180 cm2   ...(II)

जैसे, समांतर चतुर्भुज ABCD का क्षेत्रफल = आधार × ऊँचाई

80 = DC × h

180 = 12 × h

h = `180/12`

h = 15 cm

इसलिए, समांतर चतुर्भुज का क्षेत्रफल 180 cm2 और ऊंचाई की लंबाई 15 cm है।

shaalaa.com
त्रिभुज का क्षेत्रफल - हीरोन के सूत्र द्वारा
  या प्रश्नात किंवा उत्तरात काही त्रुटी आहे का?
पाठ 12: हीरोन का सूत्र - प्रश्नावली 12.3 [पृष्ठ ११८]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
पाठ 12 हीरोन का सूत्र
प्रश्नावली 12.3 | Q 5. | पृष्ठ ११८

संबंधित प्रश्‍न

एक यातायात संकेत बोर्ड पर ‘आगे स्कूल है’ लिखा है और यह भुजा ‘a’ वाले एक समबाहु त्रिभुज के आकार का है। हीरोन के सूत्र का प्रयोग करके इस बोर्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। यदि संकेत बोर्ड का परिमाप 180 cm है, तो इसका क्षेत्रफल क्या होगा?


एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 12 : 17 : 25 है और उसका परिमाप 540 cm है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


एक समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 30 cm है और उसकी बराबर भुजाएँ 12 cm लंबाई की हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


क्षेत्रफल `9sqrt(3)` cm2 वाले एक समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा की लंबाई है


यदि एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल `16sqrt(3)` cm2 है, तो इस त्रिभुज का परिमाप है


एक समबाहु त्रिभुज का क्षेत्रफल `20sqrt(3)` cm2 है, जिसकी प्रत्येक भुजा 8 cm है। 


यदि एक समचतुर्भुज की एक भुजा 10 cm और एक विकर्ण 16 cm है, तो उस समचतुर्भुज का क्षेत्रफल 96 cm2 है। 


एक समबाहु त्रिभुज के अभ्यंतर में स्थित किसी बिंदु से तीनों भुजाओं पर लंब डाले जाते हैं। इन लंबों की लंबाई 14 cm, 10 cm और 6 cm हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


एक समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 32 cm है। एक बराबर भुजा और आधार का अनुपात 3 : 2 है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।


निम्नलिखित आकृति में, ∆ABC की भुजाओं में AB = 7.5 cm, AC = 6.5 cm और BC = 7 cm है। आधार BC पर एक समांतर चतुर्भुज DBCE की रचना की जाती है, जो क्षेत्रफल में ∆ABC के बराबर है। इस समांतर चतुर्भुज की ऊँचाई DF ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×