Advertisements
Advertisements
प्रश्न
किसी घर के फर्श पर एक रंगोली बनायी गयी है। इसमें, ABCD और PQRS दोनों समचतुर्भुजों के आकर के हैं। समचतुर्भुज ABCD की प्रत्येक भुजा पर खींचे गये अर्धवृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए।

Advertisements
उत्तर
समचतुर्भुज ABCD में,
AO = OP + PA
= 2 + 2
= 4 इकाइयां
और OB = OQ + QB
= 2 + 1
= 3 इकाइयां
हम जानते हैं कि, समचतुर्भुज के विकर्ण परस्पर 90° पर समद्विभाजित करते हैं।
अब, ΔOAB में,
(AB)2 = (OA)2 + (OB)2 ...[पाइथागोरस प्रमेय द्वारा]
⇒ (AB)2 = (4)2 + (3)2
⇒ (AB)2 = 16 + 9
⇒ (AB)2 = 25
⇒ AB = `sqrt(25)`
⇒ AB = 5 इकाई
चूँकि, AB अर्धवृत्त का व्यास है।
∴ त्रिज्या = `"व्यास"/2`
= `(AB)/2`
= `5/2`
= 2.5 इकाई
अतः, अर्धवृत्त की त्रिज्या 2.5 इकाई है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
एक बहुभुज सम (regular) होता है, यदि उसकी सभी भुजाएँ बराबर हों और सभी कोण बराबर हों। क्या आप एक सम चतुर्भुज (regular quadrilateral) की पहचान कर सकते हैं?
यदि किसी समांतर चतुर्भुज की आसनन भुजाएँ बराबर हों, तो वह समांतर चतुर्भुज होता है एक ______।
एक सम चतुर्भुज में विकर्ण ______ पर प्रतिच्छेद करते हैं।
सभी समचतुर्भुज वर्ग होते हैं।
एक चतुर्भुज के विकर्ण परस्पर लंब हैं। क्या ऐसा चतुर्भुज सदैव एक समचतुर्भुज होता है? अपने उत्तर के औचित्य के लिए एक आकृति दीजिए।
एक समचतुर्भुज की रचना कीजिए, जिसकी एक भुजा 5 cm और एक कोण 60∘ है।
समांतर `square` ABCD के विकर्ण एक-दूसरे को बिंदु O पर प्रतिच्छेदित करते हैं। यदि AO = 5, BO = 12 तथा AB = 13 तो सिद्ध कीजिए कि `square` ABCD समचतुर्भुज है।
जिस चतुर्भुज की संलग्न भुजाओं की सभी जोड़ियाँ सर्वांगसम हों तो उस चतुर्भुज का नाम क्या होगा?
किसी समचर्तुभुज के सम्मुख कोणों के माप (2x)° तथा (3x - 40)° हो तो x = ?
समचर्तुभुज PQRS के विकर्ण PR तथा विकर्ण QS की लंबाई क्रमशः 20 सेमी तथा 48 सेमी है तो समचर्तुभुज की भुजा PQ की लंबाई ज्ञात कीजिए।
