हिंदी

एक वृत्ताकार पार्क के अनुदिश बाहर की ओर 21 m चौड़ी एक सड़क है। यदि पार्क की त्रिज्या 105 m है, तो सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

एक वृत्ताकार पार्क के अनुदिश बाहर की ओर 21 m चौड़ी एक सड़क है। यदि पार्क की त्रिज्या 105 m है, तो सड़क का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

वृत्ताकार सड़क और पार्क संकेंद्रित वृत्त हैं।

पार्क की त्रिज्या = r1 = 105 m

सड़क की चौड़ाई = 21 m 

वृत्ताकार सड़क और पार्क की त्रिज्या = r2

= 105 m + 21 m

= 126 m

तो, सड़क का क्षेत्रफल = पार्क का क्षेत्रफल और सड़क – पार्क का क्षेत्रफल

= `π"r"_2^2 - π"r"_1^2`

= `π["r"_2^2 - "r"_1^2]`

= `22/7 [(126)^2 - (105)^2]`

= `22/7 [126 - 105][126 + 105]`

= `22/7 xx 21 xx 231`

= 22 × 3 × 231

= 66 × 231

= 15246 cm2

∴ सड़क का क्षेत्रफल = 15246 cm2

shaalaa.com
त्रिज्यखंड और वृत्तखंड के क्षेत्रफल
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 11: वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल - प्रश्नावली 11.3 [पृष्ठ १३०]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
अध्याय 11 वृत्तों से संबंधित क्षेत्रफल
प्रश्नावली 11.3 | Q 14. | पृष्ठ १३०

संबंधित प्रश्न

एक घड़ी की मिनट की सुई की लंबाई 14 सेमी है। इस सुई द्वारा 5 मिनट में रचित क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। `[pi = 22/7  "का प्रयोग करें"]`


12 सेमी त्रिज्या वाले वृत्त की एक जीवा केंद्र पर 120° का कोण अंतरित करती है। वृत्त के संगत वृत्त खण्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। [π = 3.14 और `sqrt3 = 1.73  ` का प्रयोग कीजिए।]


एक वृत्ताकार मेजपोश, जिसकी त्रिज्या 32 सेमी है, में बीच में एक समबाहु ABC त्रिभुज छोड़ते हुए एक डिजाइनर बना हुआ है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस छायांकित डिजाइन का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।  [उपयोग Π = 22/7]


आकृति में, व्यास d वाले एक वृत्त के अंतर्गत एक वर्ग खींचा गया है तथा एक अन्य वर्ग इसी वृत्त के परिगत है। क्या बाहरी वर्ग का क्षेत्रफल आंतरिक वर्ग के क्षेत्रफल का चार गुना है? अपने उत्तर का कारण दीजिए। 


यदि त्रिज्या r वाले एक वृत्त के एक चाप की लंबाई त्रिज्या 2r वाले एक वृत्त के चाप की लंबाई के बराबर हो, तो पहले वृत्त के संगत त्रिज्यखंड का कोण दूसरे वृत्त के संगत त्रिज्यखंड के कोण का दोग़ना होता है? क्या यह कथन असत्य है? क्यों?


उस वृत्त की त्रिज्या ज्ञात कीजिए, जिसकी परिधि त्रिज्याओं 15 cm और 18 cm वाले दो वृत्तों की परिधियों के योग के बराबर है।


किसी वृत्ताकार खेल के मैदान का क्षेत्रफल 22176 m2 है। इस मैदान पर 50 रु प्रति मीटर की दर से बाड़ लगवाने का व्यय ज्ञात कीजिए।


त्रिज्या 5 cm वाले वृत्त के उस त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसके संगत चाप की लंबाई 3.5 cm है।


176 m की दूरी तय करने (घूमने) में, 1.54 m2 क्षेत्रफल वाले एक वृत्ताकार पहिये द्वारा लगाये जाने वाले चक्करों की संख्या ज्ञात कीजिए।

त्रिज्या 21 cm वाले वृत्त का एक चाप केंद्र पर 60° का कोण अंतरित करता है। ज्ञात कीजिए।

चाप द्वारा बनाए गए त्रिज्यखंड का क्षेत्रफल [प्रयोग कीजिए =`22/7`]


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×