Advertisements
Advertisements
प्रश्न
एक महिला ₹ 1,00000 लेकर एक बैंक में गयी। उसने कैशियर से कहा कि वह उसे ₹ 500 और ₹ 1000 वाले नोट इस धनराशि के रूप में दे। उसे कुल 175 नोट मिले। प्रत्येक प्रकार के नोटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
Advertisements
उत्तर
दिया गया है, कुल करेंसी नोटों की संख्या = 175
माना ₹ 500 के नोटों की कुल संख्या x है।
फिर, ₹ 1000 के नोटों की कुल संख्या = 175 – x
∵ महिला के पास कुल धनराशि = ₹ 100000 ...[दिया गया है।]
प्रश्न के अनुसार,
500x + (175 – x)1000 = 100000
⇒ 500x + 175000 – 1000x = 100000
⇒ – 500x = 100000 – 175000
⇒ – 500x = – 75000
⇒ x = `-75000 xx ((-1)/500)`
∴ x = 150
इसलिए, ₹ 500 के नोटों की कुल संख्या = 150
और ₹ 1000 के कुल नोटों की संख्या = 175 – 150 = 25
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
राहुल और हारुन की वर्तमान आयु में अनुपात 5 : 7 है। 4 वर्ष बाद उनकी आयु का योग 56 वर्ष हो जाएगा। उनकी वर्तमान आयु क्या है?
एक परिमेय संख्या को `5/2` से गुणा कर `2/3` जोड़ने पर `-7/12` प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?
लक्ष्मी एक बैंक में खजांची है। उसके पास नगदी के रूप में रु 100, रु 50 व रु. 10 वाले नोट हैं। उनकी संख्याओं में क्रमश: 2 : 3 : 5 का अनुपात है और उनका कुल मूल्य रु 4,00,000 है। उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने नोट हैं?
₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।
तीन क्रमागत संख्याओं का योग 156 है। इनमें से वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 13 का गुणज है।
किसी त्रिभुज की दो बराबर भुजाओं में से प्रत्येक तीसरी भुजा के तिगुने से 4 मी कम है। यदि त्रिभुज का परिमाप 55 मी है, तो उसकी भुजाएँ ज्ञात कीजिए।
चार क्रमागत पूर्णांकों का योग 266 है। ये पूर्णांक क्या है?
हमीद के पास विभिन्न फलों की तीन पेटियाँ हैं। पेटी A का भार पेटी B के भार से `2 1/2` kg अधिक है और पेटी C का भार पेटी B के भार `10 1/4` kg अधिक है। तीनों पेटियों का कुल भार `48 3/4` kg है। A का भार कितने किलोग्राम है?
एक कर्मचारी किसी कंपनी में 30 दिन के ठेके पर इस प्रतिबंध के साथ नियुक्त किया गया कि उसे प्रत्येक दिन कार्य करने के ₹ 120 मिलेंगे तथा प्रत्येक दिन नहीं कार्य करने के लिए ₹ 10 का दंड देना पड़ेगा। यदि उसे कुल ₹ 2300 प्राप्त हुए हैं, तो वह कुल कितने दिन अनुपस्थित रहा?
₹ 200 को A और B में इस प्रकार विभाजित करने पर कि A द्वारा प्राप्त की गयी राशि का दोगना B द्वारा प्राप्त की गयी राशि के तिगुने से ₹ 200 कम हो, B द्वारा प्राप्त की गयी राशि ज्ञात कीजिए।
