Advertisements
Advertisements
प्रश्न
निम्न समीकरण को हल कीजिए और अपने उत्तर की जाँच कीजिए।
4z + 3 = 6 + 2z
Advertisements
उत्तर
4z + 3 = 6 + 2z
2z को बाएँ पक्ष में तथा 3 को दाएँ पक्ष में स्थानांतरित करने पर, हमें प्राप्त होता है,
4z − 2z = 6 − 3
2z = 3
दोनों पक्षों को 2 से भाग देने पर, हमें प्राप्त होता है,
`z = 3/2`
बायाँ पक्ष = 4z + 3 = 4 × `(3/2)` + 3
= 6 + 3
= 9
दायाँ पक्ष = 6 + 2z
= 6 + 2 × `(3/2)`
= 6 + 3
= 9
बायाँ पक्ष = दायाँ पक्ष
अतः, ऊपर प्राप्त परिणाम सही है।
APPEARS IN
संबंधित प्रश्न
किसी कक्षा में बालक और बालिकाओं की संख्याओं में अनुपात 7:5 है। यदि बालकों की संख्या बालिकाओं को संख्या से 8 अधिक है तो कक्षा में कुल कितने विद्यार्थी है?
बाइचुंग के पिताजी उसके दादाजी से 26 वर्ष छोटे हैं और उससे 29 वर्ष बड़े हैं। यदि उन तीनो की आयु का योग 135 वर्ष है तो उनकी आयु अलग-अलग ज्ञात कीजिए।
लक्ष्मी एक बैंक में खजांची है। उसके पास नगदी के रूप में रु 100, रु 50 व रु. 10 वाले नोट हैं। उनकी संख्याओं में क्रमश: 2 : 3 : 5 का अनुपात है और उनका कुल मूल्य रु 4,00,000 है। उसके पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने नोट हैं?
7 के तीन क्रमागत गुणजों का योग 357 है। तब, इनमें सबसे छोटा गुणज है –
शिखा की वर्तमान आयु p वर्ष है। रीमू की वर्तमान आयु शिखा की वर्तमान आयु की चार गुनी है। 5 वर्ष बाद, रीमू की आयु 15p वर्ष हो जाएगी।
कौस्तुभ के पास 60 फूल थे। वह एक मंदिर में इनमें से कुछ फूल चढ़ाता है और पाता है कि उसके शेष फूलों और प्रारंभिक फूलों का अनुपात 3:5 है। उस मंदिर में उसके द्वारा चढ़ाए गये फूलों की संख्या ज्ञात कीजिए।
कुसुम ने कुछ चॉकलेट ₹ 10 प्रति चॉकलेट की दर से खरीदीं। उसने उतनी ही कैंडीस ₹ 5 प्रति कैंडीस की दर से खरीदीं। वह चॉकलेट पर 20% का लाभ अर्जित करती है तथा कैंडीस पर 8% का लाभ अर्जित करती है। दिन के अंत में, सभी चॉकलेट और कैंडीस बिक गयीं तथा उसे ₹ 240 का लाभ हुआ। खरीदी गयीं चॉकलेटों की संख्या ज्ञात कीजिए।
दो स्थानों A और B के बीच की दूरी 210 km है। A और B से दो कारें एक साथ विपरीत दिशाओं में चलना प्रारंभ करती हैं तथा 3 घंटे के बाद उनके बीच की दूरी 54 km है। यदि एक कार की चाल दूसरी कार की चाल से 8 km/h कम है, तो प्रत्येक कार की चाल ज्ञात कीजिए।
एक बढ़ई एक पलंग बनाने के लिए ₹ 2600 लेता है। इसमें प्रयोग की गयी सामग्री की लागत ₹ 1100 है तथा मजदूरी ₹ 200 प्रति घंटा है। बढ़ई ने कितने घंटे कार्य किया?
x के किस मान के लिए, निम्न आकार का परिमाप 77 cm है?

