हिंदी

10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 हैतब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज ______ है।

रिक्त स्थान भरें
Advertisements

उत्तर

10 के दो क्रमागत गुणजों का योग 210 है। तब, इनमें से छोटा गुणज 100 है।

स्पष्टीकरण -

मान लीजिए 10 के दो क्रमागत गुणज 10x और 10x + 10 हैं।

प्रश्न के अनुसार,

10x + 10x + 10 = 210

⇒ 20x + 10 = 210

⇒ 20x = 210 – 10   ...[10 को RHS में स्थानांतरित करके]

⇒ 20x = 200

⇒ ` (20x)/20 = 200/20`   ...[20 से दोनों पक्षों को विभाजित करना]

∴ x = 10

अतः, छोटा गुणज 10 × 10 है, अर्थात् 100।

shaalaa.com
कुछ अनुप्रयोग जो समीकरणों को हल करते हैं, जिनके एक पक्ष में रैकि व्यंजक तथा दूसरे में केवल संख्याएं होती हैं
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 4: एक चर वाले रैखिक समीकरण - प्रश्नावली [पृष्ठ ११५]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 8
अध्याय 4 एक चर वाले रैखिक समीकरण
प्रश्नावली | Q 32. | पृष्ठ ११५

संबंधित प्रश्न

15 वर्ष बाद रवि को आयु उसकी वर्तमान आयु से चार गुनी हो जाएगी। रवि की वर्तमान आयु क्या है?


एक परिमेय संख्या को `5/2` से गुणा कर `2/3` जोड़ने पर `-7/12` प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?


मेरे पास रु 300 मूल्य के रु 1,रु 2 और रु 5  वाले सिक्के हैं। रु 2 रूपये वाले सिक्कों की संख्या रु 5 वाले सिक्कों की संख्या की तिगुनी है और सिक्कों की कुल संख्या 160 है। मेरे पास प्रत्येक प्रकार के कितने-कितने सिक्के है?


₹ 13500 को सलमा, किरन और जेनिफर में इस प्रकार वितरित किया जाता है कि सलमा को किरन से ₹ 1000 अधिक मिलते हैं तथा जेनिफर को किरन से ₹ 500 अधिक मिलते हैं। जेनिफर को मिलने वाली राशि ज्ञात कीजिए।


तीन क्रमागत संख्याओं का योग 156 है। इनमें से वह संख्या ज्ञात कीजिए जो 13 का गुणज है।


चार क्रमागत पूर्णांकों का योग 266 है। ये पूर्णांक क्या है?


किसी व्यक्ति को वर्ष 2008 के फरवरी मास के लिए एक टाइपिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया। उसे ₹ 500 प्रति दिन मिलते हैं, परंतु वह जितने दिन अनुपस्थित रहता है उसकी ₹ 100 प्रतिदिन की दर से धनराशि काट ली जाती है। उसे उस माह में वेतन के रूप में ₹ 9100 प्राप्त हुए। उसने कितने दिन कार्य किया?


एक स्टीमर धारा के अनुकूल जाते हुए दो बंदरगाहों के बीच की दूरी 5 घंटे में तय करता है, जबकि वह यही दूरी धारा के प्रतिकूल जाते हुए 6 घंटे में तय करता है। यदि धारा की चाल 1 km/h है, तो शांत जल में स्टीमर की चाल ज्ञात कीजिए।


एक बढ़ई एक पलंग बनाने के लिए ₹ 2600 लेता है। इसमें प्रयोग की गयी सामग्री की लागत ₹ 1100 है तथा मजदूरी ₹ 200 प्रति घंटा है। बढ़ई ने कितने घंटे कार्य किया?


मधुलिका ने एक संख्या सोची, उसका दोगुना किया और उसमें 20 जोड़ा। परिणामी संख्या को 25 से भाग देने पर उसे 4 प्राप्त होता है। वह संख्या क्या है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×