हिंदी

दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं। यदि प्रत्येक संख्या में से 8 घटा दिया जाए, तो यह अनुपात 4 : 5 हो जाता है। ये संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दो संख्याएँ 5 : 6 के अनुपात में हैं। यदि प्रत्येक संख्या में से 8 घटा दिया जाए, तो यह अनुपात 4 : 5 हो जाता है। ये संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

योग
Advertisements

उत्तर

माना दो संख्याएँ x और y हैं।

फिर पहली शर्त से,

इन दोनों संख्याओं का अनुपात = 5 : 6

x : y = 5 : 6

⇒ `x/y = 5/6`

⇒ y = `(6x)/5`  .....(i)

और दूसरी शर्त से,

यदि प्रत्येक संख्या में से 8 घटा दिया जाए,

तब अनुपात 4 : 5 हो जाता है।

⇒ `(x - 8)/(y - 8) = 4/5`

⇒ 5x – 40 = 4y – 32

⇒ 5x – 4y = 8   ......(ii)

अब समीकरण (i) से y का मान समीकरण (ii) में रखने पर हमें प्राप्त होता है। 

`5x - 4((6x)/5)` = 8

⇒ 25x – 24x = 40

⇒ x = 40

x का मान समीकरण (i) में रखने पर हमें प्राप्त होता है।

y = `6/5 xx 40`

= 6 × 8

= 48

अत:, अभीष्ट संख्याएँ 40 और 48 हैं।

shaalaa.com
एक रैखिक समीकरण युग्म को हल करने की बीजगणित विधि - प्रतिस्थापन विधि
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 3: दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म - प्रश्नावली 3.3 [पृष्ठ २९]

APPEARS IN

एनसीईआरटी एक्झांप्लर Ganit Exemplar [Hindi] Class 10
अध्याय 3 दो चरों वाले रैखिक समीकरणों का युग्म
प्रश्नावली 3.3 | Q 18. | पृष्ठ २९

संबंधित प्रश्न

निम्न रैखिक समीकरण युग्म को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए:

s - t = 3

`s/3 + t/2 = 6`


निम्न रैखिक समीकरण युग्म को प्रतिस्थापन विधि से हल कीजिए:

0.2x + 0.3y = 1.3

0.4x + 0.5y = 2.3


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

दो संख्याओं का अंतर 26 है और एक संख्या दूसरी संख्या की तीन गुनी है। उन्हें ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

दो संपूरक कोणों में बड़ा कोण छोटे कोण से 18 डिग्री अधिक है। उन्हें ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण युग्म बनाइए और उनके हल प्रतिस्थापन विधि द्वारा ज्ञात कीजिए:

यदि किसी भिन्न के अंश और हर दोनों में 2 जोड़ दिया जाए, तो वह `9/11` हो जाती है। यदि अंश और हर दोनों में 3 जोड़ दिया जाए, तो वह `5/6` हो जाती है। वह भिन्न ज्ञात कीजिए।


निम्न समीकरण के युग्म को विलोपन विधि तथा प्रतिस्थापना विधि से हल कीजिए। कौन-सी विधि अधिक उपयुक्त है?

3x + 4y = 10 और 2x - 2y = 2


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिए:

एक छात्रावास के मासिक व्यय का एक भाग नियत है तथा शेष इस पर निर्भर करता है कि छात्र ने कितने दिन भोजन लिया है। जब एक विद्यार्थी A को, जो 20 दिन भोजन करता है, ₹ 1000 छात्रावास के व्यय के लिए अदा करने पड़ते हैं, जबकि एक विद्यार्थी B को, जो 26 दिन भोजन करता है छात्रावास के व्यय के लिए ₹ 1180 अदा करने पड़ते हैं। नियत व्यय और प्रतिदिन के भोजन का मूल्य ज्ञात कीजिए।


निम्न समस्या में रैखिक समीकरण के युग्म बनाइए और उनके हल (यदि उनका अस्तित्व हो) किसी बीजगणितीय विधि से ज्ञात कीजिए:

एक राजमार्ग पर दो स्थान A और B, 100 km की दुरी पर हैं। एक कार A से तथा दूसरी कार B से एक ही समय चलना प्रारम्भ करती है। यदि ये कारें भिन्न-भिन्न चालों से एक ही दिशा में चलती हैं, तो वे 5 घंटे पश्चात् मिलती हैं, यदि वे विपरीत दिशा में चलती हैं, तो एक घंटे के पश्चात मिलती हैं। दोनों कारों की चाल ज्ञात कीजिए।


अरुणा के पास केवल 1 रु और 2 रु के सिक्के हैं यदि उसके पास कुल 50 सिक्के हैं तथा कुल धनराशि 75 रु है तो 1 रु और 2 रु के सिक्कों की संख्याएँ क्रमश : हैं ______।


दो वर्ष पहले, सलीम की आयु अपनी पुत्री की आयु की तिगुनी थी तथा छः वर्ष बाद उसकी आयु पुत्री की आयु के दुगुने से चार वर्ष अधिक होगी। उनकी वर्तमान आयु क्या है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×