हिंदी
महाराष्ट्र स्टेट बोर्डएसएससी (हिंदी माध्यम) १० वीं कक्षा

दो पाँसे एक ही समय फेंकने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए। पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल कम-से-कम 10 है।

Advertisements
Advertisements

प्रश्न

दो पाँसे एक ही समय फेंकने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल कम-से-कम 10 है।

योग
Advertisements

उत्तर

मानो, दो पाँसे एक ही समय फेंकने का नमूना अवकाश ‘S’ है।

∴ S = {(1, 1), (1, 2), (1, 3), (1, 4), (1, 5), (1, 6),
(2, 1), (2, 2), (2, 3), (2, 4), (2, 5), (2, 6),
(3, 1), (3, 2), (3, 3), (3, 4), (3, 5), (3, 6),
(4, 1), (4, 2), (4, 3), (4, 4), (4, 5), (4, 6),
(5, 1), (5, 2), (5, 3), (5, 4), (5, 5), (5, 6),
(6, 1), (6, 2), (6, 3), (6, 4), (6, 5), (6, 6)}

∴ n(S) = 36

घटना A: पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल कम-से-कम 10 है।

A = {(4, 6), (5, 5), (5, 6), (6, 4), (6, 5), (6, 6)}

∴ n(A) = 6

∴ P(A) = `("n"("A"))/("n"("S")) = 6/36 = 1/6`

∴ पृष्ठभागों पर आने वाली संख्याओं का योगफल कम-से-कम 10 हो इसकी संभाव्यता `1/6` है।

shaalaa.com
घटना की संभाव्यता (Probability of an Event)
  क्या इस प्रश्न या उत्तर में कोई त्रुटि है?
अध्याय 5: संभाव्यता - प्रश्नसंग्रह 5.4 [पृष्ठ १२५]

APPEARS IN

बालभारती Ganit 1 [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
अध्याय 5 संभाव्यता
प्रश्नसंग्रह 5.4 | Q 2. (i) | पृष्ठ १२५

संबंधित प्रश्न

दो सिक्के को उछालने पर निम्नलिखित घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

एक भी चित न मिलना।


बास्केटबॉल के खिलाड़ी जॉन, वासिम और आकाश एक निश्चित जगह बास्केटबॉल डालने का अभ्यास कर रहे थे। बास्केटबॉल डालने की जॉन की संभाव्यता `4/5`, वसिम की 0.83 तथा आकाश की 58% है। किसकी संभाव्यता अधिक है?


एक गुब्बारेवाले के पास 2 लाल, 3 नीला और 4 हरा ऐसे रंगीन गुब्बारों मेंं से एक गुब्बारे को यादृच्छिक पद्धति से देना है तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

प्राप्त गुब्बारे का लाल होना।


एक गुब्बारेवाले के पास 2 लाल, 3 नीला और 4 हरा ऐसे रंगीन गुब्बारों मेंं से एक गुब्बारे को यादृच्छिक पद्धति से देना है तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

प्राप्त गुब्बारे का नीला होना।


एक पाँसे के छह पृष्ठभाग निम्न प्रकार से हैं।

यह पाँसा एक बार फेंकने पर दी गई घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

ऊपरी पृष्ठभाग पर ‘A’ मिलना।


किसी बक्से मेंं 30 टिकट हैं। प्रत्येक टिकट पर 1 से 30 मेंं से एक ही संख्या लिखी गई है। इसमेंं से कोई एक टिकट यादृच्छिक पद्धति से निकाला गया तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

टिकट पर विषम संख्या मिलने पर।


0, 1, 2, 3, 4 इन अंकों की सहायता से दो अंकोंवाली संख्या बनानी है। अंकों की पुनरावृत्ति की जा सकती हो तो निम्न घटनाओं की संभाव्यता ज्ञात कीजिए।

वह संख्या अभाज्य संख्या होगी।


किसी पाँसे के पृष्ठभाग पर 0, 1, 2, 3, 4, 5 यह अंक हैं। इस पाँसे को दो बार फेंकने पर ऊपरी पृष्ठभाग पर मिलने वाले अंकों का गुणनफल शून्य होने की संभाव्यता ज्ञात करें।


निम्नलिखित कृति पूर्ण कीजिए।

आपके कक्षा में विद्यार्थियों की कुल संख्या n(S) = `square`

कक्षा में चश्मा लगाने विद्यार्थियों की संख्या n(A) = `square`

सभी विद्यार्थियों में से चश्मा लगाने वाले एक विद्यार्थी के यादृच्छिक पद्धति से चुने जाने की संभाव्यता P(B) = `square`


एक बक्से में 8 लाल गेंद तथा कुछ नीली गेंदें हैं। यादृच्छिक पद्घति से बक्से में से एक गेंद निकालनी है। लाल गेंद तथा नीली गेंद निकालने की संभाव्यता का अनुपात 2 : 5 है। नीली गेंदों की संख्या ज्ञात करो।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×