Advertisements
Advertisements
Question
यदि चंद्रमा पृथ्वी को आकर्षित करता है, तो पृथ्वी चंद्रमा की ओर गति क्यों नहीं करती?
Advertisements
Solution
- पृथ्वी और चंद्रमा दोनों एक दूसरे को समान बल से आकर्षित करते हैं।
- लेकिन न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार, किसी भी बल द्वारा किसी पिंड में उत्पन्न त्वरण पिंड के द्रव्यमान के व्युत्क्रमानुपाती होता है।
- चूँकि, पृथ्वी का द्रव्यमान चंद्रमा के द्रव्यमान से बहुत अधिक है, इसलिए पृथ्वी में उत्पन्न त्वरण नगण्य है। परिणामस्वरूप, ऐसा प्रतीत होता है मानो पृथ्वी चंद्रमा की ओर गति नहीं करती है।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
एक व्यक्ति A अपने एक मित्र के निर्देश पर ध्रुवों पर कुछ ग्राम सोना खरीदता है। वह इस सोने को विषुवत वृत्त पर अपने मित्र को देता है। क्या उसका मित्र खरीदे हुए सोने के भार से संतुष्ट होगा? यदि नहीं, तो क्यों? (संकेत: ध्रुवों पर g का मान विषुवत वृत्त की अपेक्षा अधिक है।)
पृथ्वी तथा सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण बल का परिकलन कीजिए। दिया है, पृथ्वी का द्रव्यमान 6 × 1024 kg तथा सूर्य का द्रव्यमान = 2 × 1030 kg। दोनों के बीच औसत दूरी 1.5 × 1011 m है।
गुरुत्वीय त्वरण का मान -
किसी पिंड का वायु में भार 10 N है। जल में पूरा डुबाने पर इसका भार केवल 8 N है। पिंड द्वारा विस्थापित जल का भार होगा -
सूर्य के चारों ओर किसी ग्रह की परिक्रमा करने के लिए आवश्यक अभिकेंद्र बल का स्रोत क्या यह बल किन कारकों पर निर्भर करता है?
मान लीजिए पृथ्वी का गुरुत्व बल अचानक शून्य हो जाता है, तो चंद्रमा किस दिशा में गति करना आरंभ कर देगा (यदि उसे अन्य आकाशीय पिंड प्रभावित न करें)?
दो वायुयानों, जिनमें एक विषुवत वृत्त के ऊपर तथा दूसरा उत्तरी ध्रुव के ऊपर है, से h ऊँचाई से सर्वसम पैकेट गिराए जाते हैं। यह मानते हुए कि सभी स्थितियाँ सर्वसम हैं। क्या सभी पैकेट पृथ्वी के पृष्ठ पर एक ही समय पहुँचेंगे? अपने उत्तर की पुष्टि कीजिए।
g, G तथा R के पदों में पृथ्वी का औसत घनत्व परिकलित कीजिए।
दो पिंडों के बीच आकर्षण बल उनके द्रव्यमानों तथा उनके बीच की दूरी पर किस प्रकार निर्भर करता है? किसी छात्र ने यह सोचा कि एक-दूसरे से बँधी दो ईंट, एक ईंट की तुलना में गुरुत्व बल के अधीन अधिक तेजी से गिरेंगी। क्या आप उसकी इस परिकल्पना से सहमत हैं अथवा नहीं? कारण लिखिए।
नीचे दिए गए पर्यायों में से एक या अनेक अचूक पर्याय चुनो।
किसी भारी पिंड को क्षैतिज के समांतर दिशा में चिकने पृष्ठभाग पर खींचते समय ______ बल के परिमाण समान होते हैं।
- क्षैतिज समांतर दिशा में प्रयुक्त किया गया बल
- गुरुत्वाकर्षण बल
- उर्ध्वगामी दिशा में रहने वाला प्रतिक्रिया बल
- घर्षण बल
