English

उन चीज़ों की सूची बनाओ जिनका प्रयोग एक बार में १ लीटर से भी ज़्यादा किया जाता है। नहाने के लिए पानी

Advertisements
Advertisements

Question

उन चीज़ों की सूची बनाओ जिनका प्रयोग एक बार में १ लीटर से भी ज़्यादा किया जाता है। 

  • नहाने के लिए पानी
  • ____________
  • ____________
  • ____________
Answer in Brief
Advertisements

Solution

उन चीज़ों की सूची बनाओ जिनका प्रयोग एक बार में १ लीटर से भी ज़्यादा किया जाता है। 

  • नहाने के लिए पानी।
  • कपड़े धोने के लिए पानी।
  • शौचालय में फ्लश करने के लिए पानी।
  • पेट्रोल' बाइक या कार के टैंक को भरने के लिए
  • रसोई के बर्तन धोने के लिए पानी।
shaalaa.com
जग मग, जग मग
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 7: जग मग, जग मग - जग मग, जग मग [Page 77]

APPEARS IN

NCERT Math - Magic [Hindi] Class 4
Chapter 7 जग मग, जग मग
जग मग, जग मग | Q 17 | Page 77

RELATED QUESTIONS

बिल्ली बोली -क्या कहा, एक हज़ार ! हमें 1000 चींटियों को खीर देनी पड़ेगी ?

कुछ सोच कर हाथी ने कहा -चिंता की कोई बात नहीं, हो जाएगा। हर चींटी 1 मिलीलीटर (mL) खीर पिएगी।
इसलिए 1000 चींटियाँ खीर पिएँगी - 1000 × 1 mL = _____ mL।


क्या तुम्हें खीर पसंद है ? तुम्हारे घर खीर को क्या कहा जाता है ?


इन चित्रों को देखो। ऐसी और कौन -सी चीज़ें हैं जो पैकेट में मिलती हैं या बोतल में ? अपनी सूची बनाओ।

 

पैकेट कितना है लीटर या
मिलीलीटर (mL) में ?
दूध 500 mL
   
   
   
   

200 mL, 400 mL, 600 mL, 800 mL और 1 लीटर मापने के लिए अपनी बोतल खुद बनाने की कोशिश करो। अपने दोस्तों और अध्यापक के साथ चर्चा करो कि यह बोतल तुमने कैसे बनाई।


राधा की दादी बीमार थी। डॉक्टर ने उन्हें 200 मिलीलीटर से भरी हुई दवाई की बोतल दी। उन्हें दस दिनों तक रोज़ सुबह दवाई लेनी थी।
उन्हें हर सुबह कितनी मिलीलीटर दवाई लेनी थी ?


नीचे दिया गया चार्ट बताता है कि पाँच लोगों के परिवार को एक दिन में कितने पानी की ज़रूरत है। वे गूडालूर गाँव में रहते हैं।

कार्य पानी लीटर में
खाना बनाने और पीने में  30 लीटर
कपड़े धोने में  40 लीटर
बरतन धोने में  20 लीटर
नहाने में  75 लीटर

कुल मिलाकर परिवार ने कितना पानी इस्तेमाल किया?


तुम्हारा परिवार एक दिन में कितने लीटर पानी इस्तेमाल करता है ? अंदाज़ा लगाओ और चार्ट बनाओ।

कार्य पानी का उपयोग
(बाल्टी में)
पानी का उपयोग
(लीटर में)

खाना बनाने और पीने में 

   
कपड़े धोने में    
बरतन धोने में    
     
     
     

क्या तुम्हारे घर या स्कूल में कोई नल है जो टपकता रहता है?


1 लीटर की बोतल टपकते हुए नल के नीचे इस तरह रखो कि सभी बूँदे उसमें इकट्ठा हो जाएँ। समय लिखो। एक घंटे बाद देखो कि बोतल में कितना पानी इकट्ठा हो गया है।


चेलान्नूर गाँव में दूध की एक सहकारी समिति है। गीता और अम्मिनी वहाँ 4 लीटर दूध खरीदने गईं। लेकिन वहाँ पर 1 लीटर मापने वाला बर्तन नहीं था। सिर्फ़ 3 लीटर व 5 लीटर की बोतलें थी। फिर भी उन्हें पूरा 4 लीटर दूध दे दिया गया। बताओ ऐसा कैसे किया गया।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×