Advertisements
Advertisements
Question
नीचे दिया गया चार्ट बताता है कि पाँच लोगों के परिवार को एक दिन में कितने पानी की ज़रूरत है। वे गूडालूर गाँव में रहते हैं।
| कार्य | पानी लीटर में |
| खाना बनाने और पीने में | 30 लीटर |
| कपड़े धोने में | 40 लीटर |
| बरतन धोने में | 20 लीटर |
| नहाने में | 75 लीटर |
कुल मिलाकर परिवार ने कितना पानी इस्तेमाल किया?
Advertisements
Solution
उनके द्वारा उपयोग किया गया कुल पानी
= 30 L + 40 L + 20 L + 75 L = 165 L।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
क्या तुम एक बार में 1 लीटर पानी पी सकते हो ?
यह गधा अलग-अलग तरीकों से जोड़कर 1 लीटर बनाने की कोशिश कर रहा है। चार्ट पूरा करने में उसकी मदद करो।

क्या तुमने कभी एक लीटर वाली पानी की बोतल देखी है?
1 लीटर वाली बोतल और कुछ और छोटी बोतलें इकट्ठी करो। अंदाज़ा लगाओ कि उन छोटी -छोटी बोतलों से एक लीटर वाली बोतल को भरने के लिए तुम्हें कितनी बार पानी उड़ेलना पड़ेगा।
अब करके देखो तुम्हारा अंदाज़ा सही है या नहीं। तालिका भरो।
| मेरा अंदाजा | मेरा माप | |
| बोतल 1 | ||
| बोतल 2 | ||
| बोतल 3 | ||
200 mL, 400 mL, 600 mL, 800 mL और 1 लीटर मापने के लिए अपनी बोतल खुद बनाने की कोशिश करो। अपने दोस्तों और अध्यापक के साथ चर्चा करो कि यह बोतल तुमने कैसे बनाई।
नीतू को पाँच दिन तक रोज 3 इंजेक्शन लगेंगे। एक इंजेक्शन से तुम्हारे शरीर में 5 mL दवाई पहुँचायी जाएगी।
- उसे एक दिन में कितनी दवाई की ज़रूरत है?
- 5 दिन में कुल कितनी दवाई दी जाएगी?
यूसुफ एक चाय की दुकान चलता है। एक गिलास चाय बनाने के लिए वह 20 मिलीलीटर दूध का प्रयोग करता है। कल उसने 100 गिलास चाय बनाई। उसे कितने दूध की ज़रूरत पड़ी होगी ?
क्या तुम्हारे घर या स्कूल में कोई नल है जो टपकता रहता है?
क्या तुम जानते हो कि टपकते हुए नल से हम कितना पानी बरबाद कर देते हैं?
1 लीटर की बोतल टपकते हुए नल के नीचे इस तरह रखो कि सभी बूँदे उसमें इकट्ठा हो जाएँ। समय लिखो। एक घंटे बाद देखो कि बोतल में कितना पानी इकट्ठा हो गया है।
पता करो कि एक दिन में कितना पानी टपककर बेकार बह जाता है।
- एक हफ़्ते में
- एक महीने में
- एक साल में
