English

सुंदरग्राम के निवासियों ने अपने गाँव के एक बाग में कुछ पेड़ लगाए। इनमें से कुछ पेड़ फलों के पेड़ थे। उन पेड़ों के संख्या, जो फलों के नहीं थे,

Advertisements
Advertisements

Question

सुंदरग्राम के निवासियों ने अपने गाँव के एक बाग में कुछ पेड़ लगाए। इनमें से कुछ पेड़ फलों के पेड़ थे। उन पेड़ों के संख्या, जो फलों के नहीं थे, फलों वाले पेड़ों की संख्या के तिगुने से 2 अधिक थी। यदि ऐसे पेड़ों की संख्या, जो फलों के नहीं थे, 77 है, तो लगाए गए फलों के पेड़ों की संख्या क्या थी?

Sum
Advertisements

Solution

मान लीजिए कि फलों के पेड़ों की संख्या x है।

3 × फलों के पेड़ों की संख्या + 2 = पेड़ों की संख्या, जो फलों के नहीं थे

3x + 2 = 77

3x = 77 - 2     ...(2 को R.H.S. में स्थानापन्‍न करने पर)

3x = 75

समीकरण के दोनों पक्षों को 3 से भाग देने पर

`(3x)/3 = 75/3`

x = 25

इसलिए, फलों के पेड़ों की संख्या 25 थी।

shaalaa.com
व्यावहारिक स्थितियों में सरल समीकरणों के अनुप्रयोग
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 4: सरल समीकरण - प्रश्नावली 4.3 [Page 81]

APPEARS IN

NCERT Ganit [Hindi] Class 7
Chapter 4 सरल समीकरण
प्रश्नावली 4.3 | Q 3. (iii) | Page 81

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:

यदि मैं किसी संख्या का तीन-चौथाई लेकर इसमें 3 जोड़ दूँ, तो मुझे 21 प्राप्त होते हैं।


निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:

जब मैंने किसी संख्या के दुगुने में से 11 को घटाया, तो परिणाम 15 प्राप्त हुआ।


निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:

मुन्ना ने 50 में से अपनी अभ्यास पुस्तिकाओं की संख्या के तिगुने को घटाया, तो उसे परिणाम 8 प्राप्त होता है।


निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:

इबेनहल एक संख्या सोचती है। वह इसमें 19 जोड़कर योग को 5 से भाग देती है, उसे 8 प्राप्त होता है।


निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:

अनवर एक संख्या सोचता है। यदि वह इस संख्या के `5/2` में से 7 निकाल दें, तो परिणाम 23 है।


अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक, प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना जमा 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं। प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक क्या हैं?


सचिन द्वारा बनाए गए रनों की संख्या राहुल द्वारा बनाए गए रनों की संख्या की दुगुनी है। उन दोनों द्वारा मिलाकर बनाए गए कुल रन एक दोहरे शतक से 2 रन कम हैं। प्रत्येक ने कितने रन बनाए थे?


इरफान कहता है कि उसके पास परमीत के पास जितने कँँचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कँँचे हैं। इरफान के पास 37 कँँचे हैं। परमीत के पास कितने कँँचे हैं?


लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु ल्क्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। ल्क्ष्मी की आयु क्या है?


निम्नलिखित पहेली को हल कीजिए:

मैं एक संख्या हूँ,

मेरी पहचान बताओ!

मुझे सात बार लो,

और पचास जोड़ो!

एक तिहरे शतक तक पहुँचने के लिए

आपको अभी भी चालीस चाहिए!


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×