Advertisements
Advertisements
Question
इरफान कहता है कि उसके पास परमीत के पास जितने कँँचे हैं उनके पाँच गुने से 7 अधिक कँँचे हैं। इरफान के पास 37 कँँचे हैं। परमीत के पास कितने कँँचे हैं?
Advertisements
Solution
मान लीजिए कि परमीत के पास जितने कँँचे हैं, उनकी संख्या x है।
परमीत के पास जितने कँँचे हैं, उनकी संख्या का 5 गुना = 5x
5x + 7 = 37
5x = 37 − 7
5x = 30 ...(7 को R.H.S. में स्थानापन्न करने पर)
दोनों पक्षों को 5 से भाग देने पर,
`(5x)/5 = 30/5`
x = 6
इसलिए, परमीत के पास 6 कँँचे हैं।
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
एक संख्या के आठ गुने में 4 जोड़िए; आपको 60 प्राप्त होगा।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
एक संख्या का `1/5` घटा 4, संख्या 3 देता है।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
यदि मैं किसी संख्या का तीन-चौथाई लेकर इसमें 3 जोड़ दूँ, तो मुझे 21 प्राप्त होते हैं।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
जब मैंने किसी संख्या के दुगुने में से 11 को घटाया, तो परिणाम 15 प्राप्त हुआ।
निम्नलिखित स्थिति के लिए समीकरण बनाइए और फिर उसे हल करके अज्ञात संख्या ज्ञात कीजिए:
इबेनहल एक संख्या सोचती है। वह इसमें 19 जोड़कर योग को 5 से भाग देती है, उसे 8 प्राप्त होता है।
अध्यापिका बताती है कि उनकी कक्षा में एक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए अधिकतम अंक, प्राप्त किए न्यूनतम अंक का दुगुना जमा 7 है। प्राप्त किए गए अधिकतम अंक 87 हैं। प्राप्त किए गए न्यूनतम अंक क्या हैं?
सचिन द्वारा बनाए गए रनों की संख्या राहुल द्वारा बनाए गए रनों की संख्या की दुगुनी है। उन दोनों द्वारा मिलाकर बनाए गए कुल रन एक दोहरे शतक से 2 रन कम हैं। प्रत्येक ने कितने रन बनाए थे?
लक्ष्मी के पिता की आयु 49 वर्ष है। उनकी आयु ल्क्ष्मी की आयु के तीन गुने से 4 वर्ष अधिक है। ल्क्ष्मी की आयु क्या है?
सुंदरग्राम के निवासियों ने अपने गाँव के एक बाग में कुछ पेड़ लगाए। इनमें से कुछ पेड़ फलों के पेड़ थे। उन पेड़ों के संख्या, जो फलों के नहीं थे, फलों वाले पेड़ों की संख्या के तिगुने से 2 अधिक थी। यदि ऐसे पेड़ों की संख्या, जो फलों के नहीं थे, 77 है, तो लगाए गए फलों के पेड़ों की संख्या क्या थी?
निम्नलिखित पहेली को हल कीजिए:
मैं एक संख्या हूँ,
मेरी पहचान बताओ!
मुझे सात बार लो,
और पचास जोड़ो!
एक तिहरे शतक तक पहुँचने के लिए
आपको अभी भी चालीस चाहिए!
