English

सारी मिर्चें खाने के बाद काबुलीवाले की क्या हालत हुई होगी?

Advertisements
Advertisements

Question

 सारी मिर्चें खाने के बाद काबुलीवाले की क्या हालत हुई होगी?

Answer in Brief
Advertisements

Solution

सारी मिर्चें खाने के बाद काबुलीवाले की हालत बहुत खराब हो गई होगी। उसकी आँख, नाक तथा मुँह से पानी गिर रहा होगा। जीभ, गले और पेट में भयंकर जलन हो रही होगी। मिर्च के मारे चक्कर आ रहे होगें। वह साथ में सी-सी भी कर रहा होगा।

shaalaa.com
मिर्च का मज़ा
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 12: मिर्च का मज़ा - मिर्च का मज़ा [Page 109]

APPEARS IN

NCERT Hindi - Rimjhim Class 3
Chapter 12 मिर्च का मज़ा
मिर्च का मज़ा | Q 3. | Page 109

RELATED QUESTIONS

 काबुलीवाले को सब्ज़ी बेचने वाली की भाषा अच्छी तरह समझ नहीं आती थी। इसलिए उसे अपनी बात समझाने में बड़ी मुश्किल हुई। चलो, देखते हैं तुम अपनी बात बिना बोले अपने साथी को कैसे समझाते हो? नीचे लिखे वाक्य अलग-अलग पर्चियों मे लिख लो। एक पर्ची उठाओ। अब यह बात तुम्हें अपने साथी को बिना कुछ बोले समझानी है–

  • मुझे बहुत सर्दी लग रही है।
  • बिल्ली दूध पी रही है, उसे भगाओ।
  • मेरे दाँत में दर्द है।
  • चलो, बाज़ार चलते हैं।
  • अरे, ये तो बहुत कड़वा है।
  • चोर उधर गया है, चलो उसे पकड़ें।
  • पार्क में चलकर खेलेंगे।
  • मुझे डर लग रहा है।
  • उफ़ ये बदबू कहाँ से आ रही है।
  • अहा! लगता है कहीं हलवा बना है।

काबुलीवाले ने कहा – अगर ये लाल चीज़ खाने की है, तो मुझे भी दे दो।

सब्ज़ी बेचने वाली ने कहा – हाँ, ये तो सब खाते हैं।ले लो।

इस तरह बेचारा काबुलीवाला मिर्च खा बैठा। तुम्हारे हिसाब से काबुलीवाले को मिर्च देखने के बाद क्या पूछना चाहिए था?

मुँह सारा जल उठा और आँखों में जल भर आया।

यहाँ जल शब्द को दो अर्थो में इस्तेमाल किया गया है।

जल – जलना

जल – पानी

इसी तरह नीचे दिए गए शब्द के भी दो अर्थ हैं।

इस शब्द का इस्तेमाल करते हुए एक-एक वाक्य बनाओ पर ध्यान रहे-

  • वाक्य में वह शब्द दो बार आना चाहिए
  • दोनों बार उस शब्द का मतलब अलग निकलना चाहिए। (जैसे ऊपर दिए गए वाक्य में जल)

हार - ____________

पर - ____________

कविता की वे पंक्ति छाँटकर लिखो जिनसे पता चलता है कि

काबुलीवाला कुछ शब्द अलग तरीके से बोलता था।

________________________

कविता की वे पंक्ति छाँटकर लिखो जिनसे पता चलता है कि

काबुलीवाला कंजूस था।

_______________

चवन्नी मतलब चार आना।

चार आना मतलब 25 पैसे।

तो एक रुपए में कितने पैसे?

अब बताओ –

दुअन्नी मतलब ______ आने।

तुम बाज़ार गए। दुकानों में बहुत-सी चीज़ें रखी हैं। तुम्हें दूर से ही अपनी मनपसंद की चीज़ का दाम पता करना है, पर तुम्हें उस चीज़ का नाम नहीं पता। अब दुकानदार से दाम कैसे पूछोगे?

अगले दिन सब्ज़ी वाली टमाटर बेच रही थी। क्या काबुलीवाले ने टमाटर खाया होगा?

कुंजड़िन से बोला बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर

इस पंक्ति को ऐसे भी लिख सकते हैं –

बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर कुंजड़िन से बोला।

अब इसी तरह इस पंक्ति को फिर से लिखो –

 हमको दो तोल छीमियाँ फ़कत चार आने की।

____________________________

कुंजड़िन से बोला बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर

इस पंक्ति को ऐसे भी लिख सकते हैं –

बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर कुंजड़िन से बोला।

अब इसी तरह इस पंक्ति को फिर से लिखो –

वह खाता ही रहा मिर्च की छीमी को सिसियाते।

________________________

कुंजड़िन से बोला बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर

इस पंक्ति को ऐसे भी लिख सकते हैं –

बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर कुंजड़िन से बोला।

अब इसी तरह इस पंक्ति को फिर से लिखो –

जा तू अपनी राह सिपाही, मैं खाता हूँ पैसा।

________________________

कुंजड़िन से बोला बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर

इस पंक्ति को ऐसे भी लिख सकते हैं –

बेचारा ज्यों-त्यों कुछ समझाकर कुंजड़िन से बोला।

अब इसी तरह इस पंक्ति को फिर से लिखो –

एक काबुलीवाले की कहते हैं लोग कहानी।

अपने मन से बनाकर एक कविता यहाँ लिखो।

_____________________________

_____________________________

_____________________________

Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी

      Forgot password?
Use app×