English

निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए : निम्नलिखित आकृति में, X और Y क्रमश : AC और BC के मध्य-बिंदु हैं तथा AX = CY है। दर्शाइए कि AC = BC है।

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए :

निम्नलिखित आकृति में, X और Y क्रमश : AC और BC के मध्य-बिंदु हैं तथा AX = CY है। दर्शाइए कि AC = BC है।

Sum
Advertisements

Solution

दिया गया है, X, AC का मध्य-बिंदु है।

AX = CX = `1/2` AC

⇒ 2AX = 2CX = AC  ...(i)

और Y, BC का मध्य-बिंदु है।

BY = CY = `1/2` BC

⇒ 2BY = 2CY = BC  ...(ii)

साथ ही, दिया गया है AX = CY  ...(iii)

यूक्लिड की अभिगृहीत के अनुसार, वे वस्तुएँ जो एक ही वस्तु की दोगुनी होती हैं, एक दूसरे के बराबर होती हैं।

समीकरण (iii) से, 2AX = 2CY

⇒ AC = BC  ...[समीकरण (i) और (ii) से]

shaalaa.com
यूक्लिड की परिभाषाएँ, अभिगृहीत और अभिधारणाएँ
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 5: यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय - प्रश्नावली 5.3 [Page 50]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 9
Chapter 5 यूक्लिड की ज्यामिति का परिचय
प्रश्नावली 5.3 | Q 5. | Page 50

RELATED QUESTIONS

निम्नलिखित कथन सत्य हैं या असत्य हैं? अपने उत्तर के लिए कारण दीजिए।

यदि दो वृत्त बराबर हैं, तो उनकी त्रिज्याएँ बराबर होती हैं।


यदि दो बिंदुओं A और B के बीच एक बिंदु C ऐसा स्थित है कि AC = BC है, तो सिद्ध कीजिए कि AC = `1/2` AB है। एक आकृति खींच कर इसे स्पष्ट कीजिए।


यदि दो बिंदुओं A और B के बीच एक बिंदु C ऐसा स्थित है कि AC = BC है, C रेखाखंड AB का एक मध्य-बिंदु कहलाता है। सिद्ध कीजिए कि एक रेखाखंड का एक और केवल एक ही मध्य-बिंदु होता है।


एक पृष्ठ के किनारे वक्र होते हैं।


दो भिन्न प्रतिच्छेदी रेखाएँ एक ही रेखा के समांतर नहीं हो सकतीं।


निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए :

दो सेल्समैन ने अगस्त के महीने में बराबर बिक्री की। सितंबर में, प्रत्येक सेल्समैन अपनी बिक्री अगस्त के महीने की बिक्री की दोगुनी कर लेता है। दोनों की सितंबर की बिक्रियों की तुलना कीजिए।


निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए :

यह ज्ञात है कि x + y = 10 और x = z है। दर्शाइए कि z + y = 10 है।


निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए :

निम्नलिखित आकृति में, हमें प्राप्त है :

AB = BC, BX = BY। दर्शाइए कि AX = CY है।


निम्नलिखित प्रश्न को उपयुक्त यूक्लिड की अभिगृहीत का प्रयोग करते हुए, हल कीजिए :

निम्नलिखित आकृति में, ∠1 = ∠2 और ∠2 = ∠3 है। दर्शाइए कि ∠1 = ∠3 है।


निम्नलिखित कथनों को अभिगृहीत माना गया है :

  1. यदि दो रेखाएँ परस्पर प्रतिच्छेद करें तो शीर्षाभिमुख कोण बराबर नहीं होते हैं।
  2. यदि एक किरण एक रेखा पर खड़ी हो तो इस प्रकार प्राप्त दोनों आसन्न कोणों का योग 180° होता है। 

क्या अभिगृहीतों का यह निकाय संगत है?


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×