English

निम्नलिखित आकृति में, प्रत्येक वर्ग इकाई लंबाई का हैं। आयत ABCD का परिमाप क्या है? आयत ABCD का क्षेत्रफल क्या है? वर्गों को छायांकित करते हुए, इस आयत को 10 समान क्षेत्रफल वाले भागों में विभाजित कीजिए

Advertisements
Advertisements

Question

निम्नलिखित आकृति में, प्रत्येक वर्ग इकाई लंबाई का हैं। 

  1. आयत ABCD का परिमाप क्या है?
  2.  आयत ABCD का क्षेत्रफल क्या है?
  3. वर्गों को छायांकित करते हुए, इस आयत को 10 समान क्षेत्रफल वाले भागों में विभाजित कीजिए। (समान क्षेत्रफल वाले दो भाग यहाँ दिखाए गए हैं।)
  4. आपके द्वारा विभाजित प्रत्येक भाग का परिमाप ज्ञात कीजिए। क्या ये समान हैं? 

Sum
Advertisements

Solution

दिया गया है, वर्ग की प्रत्येक भुजा इकाई लंबाई की है।

चित्र में 10 वर्गों की लंबाई और 6 वर्गों की चौड़ाई है।

अब, आयत की लंबाई, AD = BC

= 10 वर्गों की एक भुजा की लंबाई का योग

= 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1

= 10 × 1

= 10 इकाई और आयत की चौड़ाई, AB = DC

= 6 वर्ग की चौड़ाई

= 6 × 1

= 6 इकाइयां

a. आयत ABCD का परिमाप

= AB + BC + CD + DA

= 6 + 10 + 6 + 10

= 32 इकाइयां

b. आयत ABCD का क्षेत्रफल

= लंबाई × चौड़ाई

= AD × AB

= `600/10`

= 60 वर्ग इकाई

c. आयत का कुल क्षेत्रफल = 60 वर्ग इकाई।


अब, हमें आयत को 10 बराबर भागों में बाँटना है अर्थात, 6 × 1 = 6 वर्ग इकाई अर्थात् हमें 6 – 6 वर्ग ब्लॉकों का एक समूह लेना है, जो आकृति में दिखाया गया है।

d. अब, हम भाग I का परिमाप ज्ञात करते हैं।

हम जानते हैं कि किसी आकृति का परिमाप उसकी सीमा की कुल लंबाई है।


भाग 1 का परिमाप = 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 + 1 = 12 इकाई।

इसी प्रकार, हम शेष 9 भागों के परिमाप ज्ञात कर सकते हैं, सभी भागों का परिमाप समान है, अर्थात 12 इकाइयां।

हाँ, सभी भागों का परिमाप समान है।

shaalaa.com
वर्ग का परिमाप
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 6: क्षेत्रमिति - प्रश्नावली [Page 99]

APPEARS IN

NCERT Exemplar Ganit Exemplar [Hindi] Class 6
Chapter 6 क्षेत्रमिति
प्रश्नावली | Q 41. | Page 99

RELATED QUESTIONS

एक धागे का टुकड़ा 30 सेमी लंबाई का है। प्रत्येक भुजा की लंबाई क्या होगी, यदि धागे से बनाया जाता है।

एक वर्ग?


250 मी भुजा वाले वर्गाकार बगीचे के चारों ओर बाड़ लगाने का व्यय ₹ 20 प्रति मीटर की दर से ज्ञात कीजिए।

स्वीटी 75 मी भुजा वाले वर्ग के चारों ओर दौड़ती है और बुलबुल 60 मी लंबाई और 45 मी चौड़ाई वाले आयत के चारों ओर दौड़ती है। कौन कम दूरी तय करती है?


अवनीत 9 वर्गाकार टाइल खरीदता है, जिसकी प्रत्येक भुजा `1/2` मी है और वह इन टाइलों को एक वर्ग के रूप में रखता है।

  1. नए वर्ग का परिमाप क्या हैं [आकृति (a)]?
  2. शैरी को उसके द्वारा टाइलों को रखने की व्यवस्था पसंद नहीं आती है। वह इन टाइलों को एक क्रॉस के रूप में रखवाती है। इस व्यवस्था का परिमाप कितना होगा [आकृति (b)]?
  3. किसका परिमाप अधिक है?
  4. अवनीत सोचता है, क्या कोई ऐसा भी तरीका है जिससे इनसे भी बड़ा परिमाप प्राप्त किया जा सकता हो? क्या आप ऐसा करने का कोई सुझाव दे सकते हैं? (टाइलें किनारों से आपस में मिली हुई हों और वे टूटी न हों)।

एक वर्गाकार पार्क ABCD में, जिसकी भुजा 100 m है, दो 10 m × 5 m वाली समान आकारों की आयताकार फूलों की क्यारियाँ हैं। पार्क के शेष भाग की चारदीवारी की लम्बाई हैं


1 वर्ग मीटर = ______ वर्ग सेंटीमीटर


निम्नलिखित आकृति के अनुसार तीन वर्गों कों जोड़ा गया है। इनकी भुजाएँ क्रमश: 4 cm, 10 cm और 3 cm हैं। आकृति का परिमाप ज्ञात कीजिए।


बजिंदर एक वर्गाकार पथ के चारों ओर 10 बार दौड़ता है और 4 km की दूरी तय करता है। पथ की लंबाई ज्ञात कीजिए।


परमिंदर एक वर्गाकार पार्क के चारों ओर एक बार चलकर 800 m दूरी तय करती है। इस पार्क का क्षेत्रफल क्या होगा?


एक वर्गाकार बगीचे का परिमाप 48 m है। इस बगीचे में एक छोटी फूलों की क्यारी 18 वर्गमीटर क्षेत्रफल घेरती है। बगीचे का, क्यारी द्वारा न घेरे जाने वाला क्षेत्रफल क्या है? बगीचे का कौन-सा भिन्‍नात्मक भाग, क्यारी द्वारा घेरा गया है? क्यारी द्वारा घेरे गये और बगीचे के शेष भाग के क्षेत्रफल का अनुपात ज्ञात कीजिए।


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×