Advertisements
Advertisements
Question
नीचे दी गई तालिका के पहले स्तंभ को दूसरे और तीसरे स्तंभ से जोड़िए और नई सारिणी तैयार कीजिए:
| क्र. | स्तंभ-1 | स्तंभ-2 | स्तंभ -3 |
| 1 | ॠण त्वरण | पिंड का वेग स्थिर रहता है। | एक कार शुरुआत में विरामावस्था के बाद 50 किमी/घंटा वेग 10 सेकंड में प्राप्त करती है। |
| 2 | धन त्वरण | पिंड का वेग कम होता है। | एक वाहन 25 मी/सेकंड के वेग से गतिशील है। |
| 3 | शून्य त्वरण | वस्तु का वेग बढ़ता है। | एक वाहन 10 मी/सेकंड के वेग से जाकर 5 सेकंड के बाद रुकता है। |
Advertisements
Solution
| क्र. | स्तंभ-1 | स्तंभ-2 | स्तंभ-3 |
| 1 | ॠण त्वरण |
पिंड का वेग कम होता है। |
एक वाहन 10 मी/सेकंड के वेग से जाकर 5 सेकंड के बाद रुकता है। |
| 2 | धन त्वरण | वस्तु का वेग बढ़ता है। | एक कार शुरुआत में विरामावस्था के बाद 50 किमी/घंटा वेग 10 सेकंड में प्राप्त करती है। |
| 3 | शून्य त्वरण | पिंड का वेग स्थिर रहता है। | एक वाहन 25 मी/सेकंड के वेग से गतिशील है। |
APPEARS IN
RELATED QUESTIONS
दो लेन वाली किसी सड़क पर कार A 36 kmh-1 की चाल से चल रही है। एक-दूसरे की विपरीत दिशाओं में चलती दो कारें B वा C जिनमें से प्रत्येक की चाल 54 kmh-1 है, कार A तक पहुँचना चाहती है। किसी क्षण जब दूरी AB दूरी AC के बराबर है तथा दोनों 1 km हैं, कार B का चालक यह निर्णय करता है कि कार C के कार A तक पहुँचने के पहले ही वह कार A से आगे निकल जाए। किसी दुर्घटना से बचने के लिए कार B का कितना न्यूनतम त्वरण जरूरी है?
नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:
एकविमीय गति में किसी कण की चाल स्थिर हो तो त्वरण अवश्य ही शून्य होना चाहिए।
नीचे दिए गए कथन को ध्यान से पढिए और कारण बताते हुए व उदाहरण देते हुए बताइए कि वे सत्य हैं या असत्य:
एकविमीय गति में किसी कण की चाल अवश्य ही बंढती रहेगी, यदि उसका त्वरण धनात्मक हो।
चित्र में दिखाए गए ग्राफ के लिए किसी उचित भौतिक स्थिति का सुझाव दीजिए:

नीचे दिए गए चित्र में किसी नियत (स्थिर) दिशा के अनुदिश चल रहे कण का चाल-समय ग्राफ दिखाया गया है। इसमें तीन समान समय अंतराल दिखाए गए हैं। किस अंतराल में औसत त्वरण का परिमाण अधिकतम होगा? किस अंतराल में औसत चाल अधिकतम होगी? धनात्मक दिशा को गति की स्थिर दिशा चुनते हुए तीनों अंतरालों में ν तथा a के चिह्न बताइए। A, B, C व D बिंदुओं पर त्वरण क्या होंगे?

क्षैतिज में गतिमान कोई लंबा पट्टा 4 km/h की चाल से चल रहा है। एक बालक इस पर (पट्टे के सापेक्ष) 9 km/h की चाल से कभी आगे, कभी पीछे अपने माता-पिता के बीच दौड़ रहा है। माता व पिता के बीच 50 m की दूरी है। बाहर किसी स्थिर प्लेटफार्म पर खड़े एक प्रेक्षक के लिए, निम्नलिखित का मान प्राप्त करिए ।
- पट्टे की गति की दिशा में दौड़ रहे बालक की चाल,
- पट्टे की गति की दिशा के विपरीत दौड़ रहे बालक की चाल,
- बच्चे द्वारा (a) व (b) में लिया गया समय यदि बालक की गति का प्रेक्षण उसके माता या पिता करें तो कौन-सा उत्तर बदल जाएगा?

वैज्ञानिक कारण लिखिए।
जब कोई पिंड मुक्त रूप से जमीन पर गिरता है तब गति का त्वरण एकसमान होता है।
एक पिंड का द्रव्यमान 16 kg है तथा वह 3 m/s2 के त्वरण से गतिशील है। उस पर प्रयुक्त बल की गणना कीजिए। उतना ही बल 24 kg द्रव्यमान के पिंड पर प्रयुक्त करने पर निर्मित होने वाला त्वरण कितना होगा?
