English

नीचे आकृति में दिए हुए अव्ययों के भेद पहचानकर उनका अर्थपूर्ण स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए : काश ! बाद बल्‍कि यदि ...तो वाह ! अलावा के लिए क्‍योंकि हाय प्रायः और पास इसलिए तरफ कारण अच्छा

Advertisements
Advertisements

Question

नीचे आकृति में दिए हुए अव्ययों के भेद पहचानकर उनका अर्थपूर्ण स्‍वतंत्र वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए :  

काश ! अव्यय हाय
बाद प्रायः
बल्‍कि और
यदि ...तो पास
वाह ! इसलिए
अलावा तरफ
के लिए कारण
क्‍योंकि अच्छा
  नहीं .... तो
Chart
Advertisements

Solution

  अव्यय वाक्‍य
काश ! विस्मयादिबोधक अव्यय काश ! राम के राजतिलक के अवसर पर लक्ष्मण भी होते | 
बाद कालवाचक संबंधबोधक अव्यय सुरेश नीरज के बाद खेलने गया |
बल्‍कि समुच्चयबोधक अव्यय समिधा मीनू की नहीं बल्कि प्रतीक्षा की बहन है |
यदि ...तो समुच्चयबोधक अव्यय यदि सुरेश परिश्रम करेगा तो परीक्षा पास हो जाएगा |
वाह ! विस्मयादिबोधक अव्यय वाह ! भारतीय क्रिकेट टीम ने कितना अच्छा खेल खेला |
अलावा संबंधबोधक अव्यय धीरज के अलावा मैदान में हॉकी के सभी खिलाड़ी मौजूद थे |
के लिए संबंधबोधक अव्यय मीनू सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी |
क्‍योंकि समुच्चयबोधक अव्यय वह विद्यालय नहीं गया क्योंकि आज छुट्टी है |
हाय विस्मयादिबोधक अव्यय हाय! बेचारा अकाल मौत मारा गया |
प्राय: रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय वह प्रायः विद्यालय समय पर नहीं आता |
और समुच्चयबोधक अव्यय श्याम पुस्तक पढ़ता हैं और मीरा पत्र लिखती है |
पास क्रियाविशेषण अव्यय मनीष कक्षा में पुनीत के पास ही बैठता हैं |
इसलिए समुच्चयबोधक अव्यय नीरजा बीमार हैं इसलिए वह विद्यालय नहीं आती |
तरफ संबंधबोधक अव्यय मनीष अपनी माता के साथ मंदिर की तरफ जाता है |
कारण संबंधबोधक अव्यय रमेश बीमारी के कारण काम पर नहीं जाता है |
अच्छा रीतिवाचक क्रियाविशेषण अव्यय वह परीक्षा में अच्छे अंक पाना चाहता था इसलिए उसने साल भर बहुत पढ़ाई की |
नहीं .... तो समुच्चयबोधक अव्यय उसे किराए पर घर मिल गया नहीं तो वह गाँव चला जाता | 
shaalaa.com
शब्‍द भेद - अविकारी शब्द (अव्यय)
  Is there an error in this question or solution?
Chapter 1.05: भाषा का प्रश् - भाषा बिंदु [Page 26]

APPEARS IN

Balbharati Hindi Kumarbharati [Hindi] Standard 10 Maharashtra State Board
Chapter 1.05 भाषा का प्रश्
भाषा बिंदु | Q (३) | Page 26

RELATED QUESTIONS

निम्‍नलिखित वाक्यों में आए हुए अव्ययों को रेखांकित कीजिए और उनके भेद दिए गए स्‍थान पर लिखिए :

वाक्‍य अव्यय भेद
गाय को घर के सामने खूँटे से बाँधा।  
वह उठा और घर चला गया ।  
अरे ! गऊशाला यहाँ से दो किलोमीटर दूर है।  
वह भारी कदमों से आगे बढ़ने लगा।  
उन्होंने मुझे धीरे-धीरे हिलाना शुरू किया।  
मुझे लगा कि आज फिर कोई दुर्घटना होगी।  
वाह-वाह ! खूब सोचा आपने !  
चाची, माँ के पास चली गई।  

निम्नलिखित वाक्य में आए अव्ययों को रेखांकित कीजिए और कोष्ठक में उनके भेद लिखिए :

थोड़ी-सी छानबीन से पता चला कि कोलकाता और बनारस में बहुत दूरी नहीं है।(______), (______)


निम्नलिखित वाक्य में आए अव्ययों को रेखांकित कीजिए और कोष्ठक में उनके भेद लिखिए :

‘‘ओह नहीं मल्‍लिका ! कभी बैठे-बैठे मन उदास हो जाता है।’’ (______), (______)


पाठ (भाषा का प्रश्न) में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनका अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए : 

संबंधसूचक अव्यय : 

१. ______

२. ______

वाक्‍य =  

  • ______ 
  • ______  

पाठ (भाषा का प्रश्न) में प्रयुक्‍त अव्यय छाँटिए और उनका अपने वाक्‍यों में प्रयोग कीजिए : 

विस्मयादिबोधक अव्यय

१. ______

२. ______

वाक्‍य

  • ______ 
  • ______  

निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:

शाबाश !


निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:

ओर


निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:

किंतु


निम्नलिखित अव्यय का अर्थपूर्ण वाक्य में प्रयोग कीजिए:

और


निम्नलिखित अव्यय का अपने वाक्य में प्रयोग कीजिए:

कभी - कभी


Share
Notifications

Englishहिंदीमराठी


      Forgot password?
Use app×